विज्ञापन

चंद्रचूड़ सिंह की पैतृक संपत्ति को लेकर क्या चल रहा विवाद? अलीगढ़ में फिर थाने पहुंचे माचिस फेम एक्टर

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई शनिवार को अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे. उन्होंने पैतृक संपत्ति और कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा.

चंद्रचूड़ सिंह की पैतृक संपत्ति को लेकर क्या चल रहा विवाद? अलीगढ़ में फिर थाने पहुंचे माचिस फेम एक्टर
अलीगढ़ की पुलिस चौकी में बैठे बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह.
अलीगढ़:

माचिस, जोश, दाग द फायर, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया... जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके एक्टर चंद्रचूड़ सिंह इन दिनों अपने पुस्तैनी संपत्ति के विवाद को लेकर चर्चा में हैं. चंद्रचूड़ सिंह मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं. जहां उनकी पुस्तैनी संपत्ति पर उनके अपने करीबी रिश्तेदारों ने ही कब्जा जमा लिया है. अब अपनी पारिवारिक संपत्ति को वापस पाने के लिए चंद्रचूड़ सिंह थाना-कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. इसी विवाद के कारण एक्टर चंद्रचूड़ सिंह और उनके भाई शनिवार को अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे. उन्होंने पैतृक संपत्ति और कृषि भूमि को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो जलालपुर पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया और पैतृक जमीन से जुड़े कथित जालसाजी व धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की मांग की.

चंद्रचूड़ की पैतृक जमीन को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की पैतृक कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस मामले में अभिनेता की चाची समेत 7 लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. अभिनेता का आरोप है कि उनकी पैतृक कृषि भूमि को आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध और गैरकानूनी तरीके से बेच दिया. चंद्रचूड़ सिंह का कहना है कि संबंधित जमीन उनके पूर्वजों की संपत्ति है और परिवार के साथ वर्षों से अन्याय किया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी देते हुए उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग की. अभिनेता के पुलिस चौकी पहुंचने की सूचना के बाद मामला चर्चा का विषय बना रहा. वहीं पुलिस का कहना है कि दर्ज FIR के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अभिनेता द्वारा दर्ज कराए गए बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मामले में चाची समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है. पुलिस जांच जारी है. जांच पूरी होने तक आरोपों को आरोप के रूप में ही प्रस्तुत किया जाए.

यह भी पढ़ें - चंद्रचूड़ सिंह को परिवार ने लूटा! पुश्तैनी हवेली पर चाची ने किया कब्जा, एक साल से चल रहा विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrachur Singh, Chandrachur Singh Aunt, Chandrachur Singh News, Aligarh, Aligarh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com