विज्ञापन

झांसी में दुकानदार ने मांगे 30 रुपये तो हो गई लड़ाई, बीच‑बचाव करने पहुंचे शख्स की चाकू मारकर हत्या

झांसी के बरुआसागर में 30 रुपये के विवाद में ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट हुई. भीड़ देख बीच‑बचाव करने पहुंचे 42 वर्षीय विनोद साहू को कृष्णा बरार ने चाकू मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.

झांसी में दुकानदार ने मांगे 30 रुपये तो हो गई लड़ाई, बीच‑बचाव करने पहुंचे शख्स की चाकू मारकर हत्या
  • झांसी में 30 रुपये के विवाद के कारण हुए झगड़े में 42 वर्षीय विनोद साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
  • विवाद गैस सिलेंडर भरवाने के दौरान अतिरिक्त राशि के भुगतान पर ग्राहकों और दुकानदार के बीच शुरू हुआ था.
  • मारपीट के दौरान दुकानदार के पिता को भी धक्का दिया गया और आरोपियों ने फावड़े के बेंत लेकर हमला किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
झांसी (उत्तर प्रदेश):

बरुआसागर थाना क्षेत्र में मामूली रकम को लेकर हुए विवाद ने बुधवार देर शाम एक युवक की जान ले ली. ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट होते देख बीच‑बचाव करने पहुंचे 42 वर्षीय विनोद साहू को चाकू मार दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया है और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

कैसे शुरू हुआ विवाद

बरुआसागर के इंदीवर नगर में पवन राय की गैस चूल्हे की दुकान पर देर शाम मोहल्ले के रहने वाले कृष्णा बरार अपने तीन साथियों के साथ छोटा सिलेंडर भरवाने पहुंचे. दुकानदार के अनुसार, गैस भरते समय 30 रुपये की अतिरिक्त गैस भर गई. जब उसने पैसे मांगे तो कृष्णा और उसके साथियों ने भुगतान से इनकार कर गाली‑गलौज शुरू कर दी.

विवाद बढ़ने पर दुकानदार के पिता बीच में आए तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया. कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई और आरोपी दुकान में रखे फावड़े के बेंत लेकर हमला करने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए.

यह भी पढ़ें- बारिश, ओले गिरे... दिल्ली NCR में आज क्या फिर बरसेंगे बदरा, जानें एक हफ्ते के मौसम का हाल 

बीच‑बचाव करने आए विनोद को चाकू मारा

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू, जो अपनी बच्ची के साथ वहां मौजूद थे, भीड़ देखकर बीच‑बचाव करने आगे बढ़े. आरोप है कि तभी कृष्णा ने उनके पेट में चाकू मार दिया. घायल विनोद को पहले थाने ले जाया गया और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्या बोला दुकानदार? 

दुकानदार पवन राय ने बताया कि झगड़ा बिल्कुल मामूली 30 रुपये को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन आरोपियों ने देखते‑ही‑देखते माहौल बिगाड़ दिया. उन्होंने कहा, 'विनोद भाई तो सिर्फ लड़ाई रोकने आए थे. भीड़ में खड़े‑खड़े उनका कोई कसूर नहीं था. उन पर चाकू से हमला कर दिया गया.'

यह भी पढ़ें- UP में अधिकारियों को उठाना ही होगा विधायकों का फोन, शिकायत के बाद विधानसभा स्पीकर भी नाराज

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया, '30-40 रुपये के लेन‑देन को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान कृष्ण बरार ने विनोद साहू पर चाकू से हमला कर दिया. एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com