विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में दोस्त के घर पर 8 साल की मासूम बच्ची ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खुदकुशी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश: हापुड़ में दोस्त के घर पर 8 साल की मासूम बच्ची ने की खुदकुशी
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में खुदकुशी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हापुड़ में एक 8 साल की बच्ची ने अपने दोस्त के घर पर खुदकुशी कर ली. उसकी दोस्त ने शव को कमरे में ही छूपा दिया. हालांकि, बाद में शव सबके सामने आ गया. 

मृतक बच्ची की दोस्त ने कहा कि ' घर में मिली डांट के बाद वह हमारे घर रोती हुई आई थी. हमने टीवी पर क्राइम शो देखा और फिर पुलिस-पुलिस खेलने का फैसला किया. तभी वह खेल के दौरान ही खुद को फांसी लगा ली.  पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव को अपने अंदर में ले लिया है. हालांकि, पुलिस इस मामले की अन्य पहलू से भी जांच में जुट गई है. 

गौरतलब है कि इससे पहले आज ही मुंबई में 8वीं कक्षा की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली थी. वह परीक्षा में नकल करती हुई पकड़ी जाने की वजह से कई दिनों से परेशान थी और उसी वजह से अवसाद में उसने खुदकुशी कर ली. 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com