विज्ञापन

हैवानियत की इंतहा: चोरी के आरोप में 7 वर्ष के मासूम को डीप फ्रीजर में किया बंद. वीडियो वायरल होने पर मिली ऐसी 

Child in Deep Refrigerator: हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा का है. यहां एक दुकानदार ने पहले सात साल के मासूम बच्चे पर दुकान से खाने का सामान चोरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद दुकानदार आजाद ने बच्चे को पकड़ लिया और अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया.

हैवानियत की इंतहा: चोरी के आरोप में 7 वर्ष के मासूम को डीप फ्रीजर में किया बंद. वीडियो वायरल होने पर मिली ऐसी 
हैवानियत की इंतहा: चोरी के आरोप में 7 वर्ष के मासूम को डीप फ्रीजर में किया बंद. वीडियो वायरल होने पर मिली ऐसी सजा
mohammad adnan

Inhuman Punishment: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरी के आरोप में एक सात साल के मासूम बच्चे को दुकानदार ने हैवानियत भरी सजा दे दी. आरोपी ने बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया और चाकू से गर्दन काटने की धमकी तक दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा का है. यहां एक दुकानदार ने पहले सात साल के मासूम बच्चे पर दुकान से खाने का सामान चोरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद दुकानदार आजाद ने बच्चे को पकड़ लिया और अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया. वीडियो में आरोपी दुकानदार बच्चे के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से गर्दन काटने की धमकी देता भी सुनाई दे रहा है. इस दौरान बच्चा डरा-सहमा नजर आया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

इस पूरे मामले पर हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि धौलाना थाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दुकान से सामान चोरी के आरोप में एक 7 वर्षीय बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किए जाने की बात सामने आई थी. मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की. जांच में पता चला कि बड़ौदा कला निवासी जाहिद के पुत्र आजाद पुत्र ने कपूरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा खिचरा स्थित अपनी दुकान पर बच्चे को डराने के उद्देश्य से कुछ समय के लिए फ्रीजर में बंद कर दिया था.

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में भोपाल वालों को रेलवे का खास तोहफा, पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. मामले में अग्रिम जांच जारी है.  फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें- मनचलों के छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कर ली थी आत्महत्या, 47 दिन बाद महिला समेत 3 आरोपी भेजे गए जेल

लेखक के बारे में
img
mohammad adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child In Deep Refrigerator, Inhuman Punishment, Hapur News, Uttar Pradesh News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com