विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

उत्तर प्रदेश : लगातार 3 दिन से हो रही बारिश ने ली 58 जानें, 53 लोग घायल भी हुए

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरूवार से लगातार हो रही बारिश से 58 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें सहारनपुर में सर्वाधिक 11 लोगों की मौत हुई है.

उत्तर प्रदेश :  लगातार 3 दिन से हो रही बारिश ने ली 58 जानें, 53 लोग घायल भी हुए
फाइल फोटो
  • उत्तर प्रदेश में लगातार 3 दिन से हो रही है बारिश
  • बारिश में 58 लोगों की मौत हो गई
  • बारिश के कारण 53 लोग घायल भी हुए
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरूवार से लगातार हो रही बारिश से 58 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें सहारनपुर में सर्वाधिक 11 लोगों की मौत हुई है. राहत आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक पिछले दो दिनों में अब तक 58 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसमें सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत सहारनपुर में हुई है जबकि मेरठ में 10 और आगरा में छह लोगों की मौत हुई है. बारिश से संबंधित हादसों में 53 लोग घायल भी हुये है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी में चार लोगों की मौत, मुजफफरनगर और कासगंज में तीन लोगों की मौत हुई है. 

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर : उत्तर प्रदेश में बीते 60 घंटों में 43 लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

अमरोहा, बरेली, बागपत और बुलंदशहर में दो -दो लोगों की मौत, वहीं कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड., रायबरेली, जालौन,जौनपुर, प्रतापगढ, बांदा, फिरोजाबाद, अमेठी, कानपुर नगर तथा पीलीभीत में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. भारी बारिश के कारण प्रदेश में 53 लोग घायल भी हुये हैं. उन्होंने बताया कि मेरठ में 23 सेमी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में 13 सेमी, बिजनौर में 10 सेमी, मुरादाबाद में आठ, इटावा में सात, हरदोई और बहेडी में छह-छह, कन्नौज, गौतम बुद्धनगर, पीलीभीत और बरेली में पांच- पांच सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. 

VIDEO: बारिश का कहर : उत्तर प्रदेश में पिछले 60 घंटों में 43 लोगों की मौत
एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के आला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये है. उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी बरतने के निर्देश दिये हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heavy Rain In Uttar Pradesh, 58 People Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com