विज्ञापन
This Article is From May 23, 2020

यूपी में अब तक पहुंची 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, साढ़े 13 लाख से ज्यादा प्रवासी लौटे घर

यूपी में ट्रेनों, बसों और अन्य साधनों से अब तक प्रदेश में 21 लाख लोग आ चुके हैं

यूपी में अब तक पहुंची 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, साढ़े 13 लाख से ज्यादा प्रवासी लौटे घर
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को लेकर अब तक 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश आ चुकी हैं और इनसे 13 लाख 54 हजार से अधिक प्रवासी कामगार घर लौटे हैं. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि 1018 ट्रेनें उत्तर प्रदेश में आ चुकी हैं और इनसे 13 लाख 54 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं. ट्रेनों, बसों और अन्य साधनों से अब तक प्रदेश में 21 लाख लोग आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार के दिन 178 और ट्रेनें चल रही हैं, जो जल्द ही प्रदेश में आ जाएंगी.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वाराणसी में एक की जगह दो स्टेशन कर दिये गये हैं ... कैण्ट एवं मडुआडीह. प्रदेश में ऐसे 52 रेलवे स्टेशन हैं, जहां ट्रेनें लाई जा रही हैं. पहली बार पीलीभीत जिले में भी एक ट्रेन लायी गयी है. अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को उनके गृह प्रदेश लाने की व्यवस्था नि:शुल्क कर रही है. उत्तर प्रदेश की ट्रेनों में किसी को कोई शुल्क नहीं देना है.

उन्होंने बताया कि श्रमिकों एवं कामगारों के घर पर  क्वारंटाइन की व्यवस्था है. उनका पूरा डाटा एकत्र कर लिया है. उनके घर पर एक पर्चा लगा रहेगा, जिसमें पूरा ब्यौरा होगा. निगरानी समितियां उसे देखकर सुनिश्चित करेंगी कि प्रवासी घर पर क्वारंटाइन का कडाई से पालन करें.

UP के बाराबंकी में कोरोना का कहर, 1 दिन में सामने आए 95 संक्रमित

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Migrant Labour, Coronavirus Lockdown, Uttra Pradesh, Special Trains During Lockdown, Shramik Spacial Trains
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com