देश में डिजिटल पेमेंट में एक के बाद एक बदलाव किया जा रहा है. UPI ट्रांजैक्शन मौजूदा समय में काफी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. हालांकि यूपीआई में एक नया फीचर लाने की तैयारी की जा रही है. जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी यूपीआई ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा. इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) 'Tap to Pay' फीचर लाने की तैयारी कर रही है. इसके जरिए POS मशीन पर स्मार्टफोन को टैप कर पेमेंट किया जा सकेगा. इसके लिए नई तकनीक NFC का इस्तेमाल किया जाएगा.
क्या NFC तकनीक
NFC मतलब Near Field Communications पर आधारित होगी नई पेमेंट सुविधा. इस तकनीक में QR कोड स्कैन करने या फिर इंटरनेट ऑन रखने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि ग्राहक के UPI Lite में बैलेंस रहना जरूरी होगा, साथ ही स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट होना चाहिए. इसके जरिए फोन को प्रमाणिक POS मशीन से टैप करने पर भुगतान पूरा हो जाएगा. इस तरह से पेमेंट पहले से काफी अधिक तेज हो जाएगी. क्योंकि इसमें PIN डालने की भी जरूरत नहीं होगी.
कैसे होगा पेमेंट
आपको UPI Lite में बैलेंस डालने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी या फिर पहले से उसमें बैलेंस है तो पेमेंट के समय इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी. दुकान पर आप पेमेंट करने जाएंगे तो NFC सपोर्ट करने वाले फोन को POS मशीन पर टच करना होगा. इसमें PIN डालने की जरूरत नहीं होगी. इसके साथ ही वॉलेट से पेमेंट को ऑथराइजेशन को स्टोर कर लेगी. वहीं जब भी फोन या मशीन को दोबारा इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा तो पेमेंट की जानकारी बैंक को चली जाएगी. हालांकि इसमें पेमेंट की लिमिट तय होगी.
ऑफलाइन पेमेंट सिस्टम में सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा से ज्यादा 2 हजार रुपये का पेमेंट किया जा सकेगा. इस सिस्टम का फायदा दूर दराज इलाकों के लोगों को होगा, जहां इंटरनेट नेटवर्क में काफी दिक्कत होती है. इसके अलावा अंडरग्राउंड जगहों पर यह काफी फायदेमंद होगा.
यह भी पढ़ेंः DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं