विज्ञापन

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब एक ही फोन में चला पाएंगे 2 WhatsApp अकाउंट, जान लें काम की बात

WhatsApp New Features: अब आईफोन यूजर्स एक ही मोबाइल फोन में दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे. कंपनी ने बताया कि 'टू अकाउंट्स, वन फोन' फीचर अब तक सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए था, लेकिन अब इसे आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब एक ही फोन में चला पाएंगे 2 WhatsApp अकाउंट, जान लें काम की बात
WhatsApp के नए फीचर्स
AI

iPhone Dual WhatsApp Account Feature: अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने शुक्रवार को कई नए फीचर्स रोल आउट किए हैं. अब आईफोन यूजर्स एक ही मोबाइल फोन में दो व्हाट्सऐप अकाउंट चला सकेंगे. इसके साथ ही ऐप में तस्वीरों को एडिट करने और मैसेज लिखने के लिए नए एआई फीचर भी जोड़े गए हैं. कंपनी ने बताया कि 'टू अकाउंट्स, वन फोन' फीचर अब तक सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए था, लेकिन अब इसे आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे यूजर्स को एक ही फोन में पर्सनल और काम से जुड़े अकाउंट इस्तेमाल करने में आसानी होगी.

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के UPI से कैसे कर सकते हैं पेमेंट? जान लें आसान तरीका, नहीं होगी कोई दिक्कत

2 WhatsApp अकाउंट के लिए नहीं होगी 2 फोन की जरूरत

व्हाट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को निजी और काम से जुड़े मैसेज के लिए दो अलग‑अलग फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब दोनों अकाउंट एक ही फोन में आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे. ऐप के नीचे दिए गए टैब में दिखने वाली प्रोफाइल फोटो की मदद से यूजर यह आसानी से पहचान पाएंगे कि उस समय कौन‑सा अकाउंट एक्टिव है. इससे अकाउंट बदलना और सही चैट का इस्तेमाल करना और भी सरल हो जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

चैट में जोड़ा गया Meta AI

AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए WhatsApp ने मेटा एआई को सीधे चैट में जोड़ दिया है. अब यूजर्स तस्वीर भेजने से पहले उसमें कई तरह के बदलाव कर सकते हैं. वे फोटो को बेहतर बना सकते हैं, बेकार या अनचाही चीजें हटा सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं या अलग‑अलग स्टाइल भी लगा सकते हैं. AI फीचर्स को लेकर लोगों की सुरक्षा और निजता से जुड़ी चिंताओं पर कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स की चैट पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहेगी. व्हाट्सऐप के मुताबिक, AI के इस्तेमाल से चैट की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि Meta AI सर्विस सभी यूजर्स को तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाएंगी.

क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर

अब क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर फीचर की मदद से यूजर्स अपने व्हाट्सऐप की चैट हिस्ट्री को iOS (आईफोन) और एंड्रॉयड फोन के बीच आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं. इसमें मैसेज, फोटो और वीडियो शामिल होते हैं. इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें क्लाउड बैकअप की जरूरत नहीं होती. चैट ट्रांसफर सीधे एक फोन से दूसरे फोन में हो जाता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com