विज्ञापन

Highway और Expressway में क्या अंतर होता है, क्या हैं दोनों पर गाड़ी चलाने के नियम?

Difference Between Highway and Expressway: आइए आसान भाषा में समझते हैं आखिर हाइवे और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है और दोनों पर वाहन चलाने के क्या नियम हैं-

Highway और Expressway में क्या अंतर होता है, क्या हैं दोनों पर गाड़ी चलाने के नियम?
हाईवे और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है?

Difference Between Highway and Expressway: भारत का सड़क नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक गिना जाता है. वहीं, 'सड़क' सुनते ही दिमाग में दो शब्द सबसे पहले आते हैं- 'हाईवे' और 'एक्सप्रेसवे'. अब, लोग कहीं आने-जाने के लिए हाईवे और एक्सप्रेसवे से सफर तो करते हैं लेकिन इनमें से ज्यादातर लोगों को इन दोनों के बीच का अंतर साफ तौर पर पता नहीं होता. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए आसान भाषा में समझते हैं आखिर हाइवे और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है और दोनों पर वाहन चलाने के क्या नियम हैं- 

Aadhaar Card में पिता की जगह पति का नाम कैसे अपडेट करें? यहां जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके

क्या होता है National Highway?

सबसे पहले बात नेशनल हाईवे की करें, तो ये वो सड़कें होती हैं जो देश के बड़े शहरों, राज्यों की राजधानियों, बंदरगाहों और महत्वपूर्ण जगहों को जोड़ती हैं. इनका निर्माण और देखरेख सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन होती है. इन्हें मुख्य रूप से National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा विकसित और प्रबंधित किया जाता है.

  • भारत में 200 से अधिक नेशनल हाईवे हैं, जिनकी कुल लंबाई 1.3 लाख किलोमीटर से ज्यादा है. ये सड़कें दो लेन, चार लेन या उससे ज्यादा की हो सकती हैं.
  • नेशनल हाईवे पर आमतौर पर कारों की अधिकतम स्पीड सीमा 100 किमी/घंटा और दोपहिया वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा होती है.
  • भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे National Highway 44 है, जो श्रीनगर से कन्याकुमारी तक लगभग 3,745 किमी लंबा है.
क्या होता है Expressway?

वहीं, एक्सप्रेसवे हाईवे से एक कदम आगे की आधुनिक सड़क होती है. ये आमतौर पर 6 से 8 लेन की होती हैं और इन पर 'कंट्रोल्ड एक्सेस' होता है. यानी वाहन केवल तय एंट्री और एग्जिट प्वाइंट से ही आ-जा सकते हैं. बीच में कोई छोटी सड़क सीधे नहीं जुड़ती, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है.

  • एक्सप्रेसवे पर आधुनिक सुविधाएं जैसे सर्विस लेन, फ्लाईओवर, अंडरपास और ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम होते हैं.
  • कारों के लिए यहां अधिकतम स्पीड सीमा 120 किमी/घंटा तक हो सकती है, जबकि भारत के अधिकांश प्रमुख एक्सप्रेसवे पर दोपहिया (बाइक/स्कूटर) वाहनों का चलना सख्त मना है. अगर आप प्रतिबंधित एक्सप्रेसवे पर दोपहिया ले जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस 20,000 रुपये तक का भारी चालान काट सकती है या वाहन को जब्त भी कर सकती है. 
  • भारत के प्रमुख एक्सप्रेसवे में Agra–Lucknow Expressway शामिल है, जिसकी लंबाई लगभग 302 किमी है.
मुख्य अंतर क्या है?
  • सबसे बड़ा अंतर 'एक्सेस कंट्रोल' का है. नेशनल हाईवे पर कई जगह छोटी सड़कें जुड़ती या कटती हैं, जबकि एक्सप्रेसवे पर एंट्री और एग्जिट सीमित होते हैं.
  • हाईवे के मुकाबले एक्सप्रेसवे ज्यादा सेफ, चौड़ी और हाई-स्पीड यात्रा के लिए बनाई गई सड़क होती है.
     

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com