विज्ञापन

क्या है OpenClaw? सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा, जानें कैसे करता है काम

OpenClaw को ऑस्ट्रिया के उद्यमी पीटर स्टाइनबर्गर ने बनाया है, जो डेवलपर्स के बीच मशहूर टूल PSPDFKit के लिए जाने जाते हैं. यह टूल ChatGPT या Claude जैसे AI चैटबॉट्स से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है.

क्या है OpenClaw? सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा, जानें कैसे करता है काम
OpenClaw
File Photo

OpenClaw एक ओपन‑सोर्स AI एजेंट है, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है. इसने Mac Mini जैसे कंप्यूटरों को खास AI मशीनों में बदल दिया है. इंटरनेट पर इसको लेकर खूब चर्चा भी हो रही है. बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी‑अपनी पोस्ट में बता रहे हैं कि वे इसे कैसे सेटअप करने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर Apple Mac Mini को ऑनलाइन शॉपिंग कार्ट में डालकर स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि इतनी लोकप्रियता मिलने के दौरान ही इस प्रोजेक्ट का नाम भी कई बार बदला गया—पहले यह ClawdBot, फिर Moltbot और आखिर में OpenClaw नाम से सामने आया. 

यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट में AI को लेकर बड़ा ऐलान, निगरानी के लिए बनेगी नई समिति, जानिए क्या है होगा इसका काम

आखिर है क्या ओपनक्लॉ (OpenClaw)?

OpenClaw को ऑस्ट्रिया के उद्यमी पीटर स्टाइनबर्गर ने बनाया है, जो डेवलपर्स के बीच मशहूर टूल PSPDFKit के लिए जाने जाते हैं. यह टूल ChatGPT या Claude जैसे AI चैटबॉट्स से बिल्कुल अलग तरीके से काम करता है. ChatGPT या Claude आमतौर पर एक ब्राउजर टैब में चलते हैं और तब तक इंतजार करते हैं, जब तक यूजर उनसे कुछ पूछे. लेकिन दूसरी तरफ, OpenClaw को आप अपने खुद के कंप्यूटर या सर्वर पर इंस्टॉल करते हैं, जहां यह लगातार बैकग्राउंड में चलता रहता है. यानी यह सिर्फ जवाब देने वाला चैटबॉट नहीं, बल्कि एक ऐसा AI एजेंट है जो आपके सिस्टम पर हमेशा एक्टिव रहकर काम करता है और आपके निर्देशों के हिसाब से अलग‑अलग टास्क खुद ही संभाल सकता है.

मैसेजिंग ऐप्स के जरिए कर सकते हैं बात

OpenClaw की खास बात यह है कि आपको कोई नया या हार्ड इंटरफेस सीखने की जरूरत नहीं होती. आप इससे  WhatsApp, Telegram या Discord जैसे आम मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ही बात कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप मैसेज करें- 'जो PDF मैंने खुद को ईमेल की है, उसके टॉप तीन पॉइंट्स का सार बनाओ और मेरे प्रोजेक्ट मैनेजर को भेज दो,' तो OpenClaw अपने आप ईमेल खोलेगा, PDF पढ़ेगा, उसकी जानकारी समझेगा और फिर मैसेज भेज देगा। यानी एक साधारण मैसेज के पीछे यह कई काम खुद‑ब‑खुद पूरा कर देता है.

2 खास फीचर्स

OpenClaw को इसके 2 फीचर्स और भी ज्यादा खास बना देते हैं. पहला है इसकी मेमोरी. OpenClaw एक लोकल फाइल रखता है, जिसे Soul.md कहा जाता है, जिसमें आपकी पिछली कन्वर्सेशन, आपकी पसंद‑नापसंद और जरूरी जानकारियां सेव रहती हैं. इसका दूसरा फीचर है फ्लेक्सिबिलिटी. इसे छोटे‑छोटे ऐड‑ऑन के जरिए और भी ज्यादा काम करने लायक बनाया जा सकता है, जिन्हें 'AgentSkills' कहा जाता है. डेवलपर्स इन स्किल्स को एक सेंट्रल डायरेक्टरी में शेयर करते हैं. ये स्किल्स बिल्कुल मोबाइल ऐप्स की तरह काम करती हैं, जिनकी मदद से OpenClaw स्मार्ट लाइट्स कंट्रोल कर सकता है, शेयर बाजार के रेट ट्रैक कर सकता है या फिर किसी खास काम को आसानी से अंजाम दे सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com