विज्ञापन

दिल्लीवासी ध्यान दें! 6-7 मार्च को इन इलाकों में रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित, अभी देख लें पूरी लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना सफाई के कारण 6 और 7 मार्च 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

दिल्लीवासी ध्यान दें! 6-7 मार्च को इन इलाकों में रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित, अभी देख लें पूरी लिस्ट
6-7 मार्च को इन इलाकों में रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना सफाई के कारण 6 और 7 मार्च 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इस दौरान कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर कम हो सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में सप्लाई पूरी तरह बंद भी रह सकती है. आइए जानते हैं 6 और 7 मार्च को दिल्ली के किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़ें: Flight Cancelled: कोलकाता एयरपोर्ट से कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स हुईं रद्द, ट्रैवल करने वाले हैं तो एक बार देख लें ये लिस्ट

6 मार्च को इन इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत

6 मार्च को सीआर पार्क पॉकेट-52, चिराग एन्क्लेव, हेमकुंट कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिणपुरी, एम.बी. एक्सटेंशन बाइपास रोड, खजूर रोड, मोलरबंद एक्सटेंशन, मदनपुर खादर, आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, दयानंद कॉलोनी, पॉकेट-D दिलशाद गार्डन, यमुना विहार और भजनपुरा में पानी की किल्लत हो सकती है. 

7 मार्च को इन इलाकों में रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित

7 मार्च को बदरपुर, मदनपुर खादर, आली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश कुंज, माउंट कैलाश, जसौला विहार, बदरपुर गांव, यमुना विहार, दिलशाद गार्डन और रोहिणी के सेक्टर-16, सेक्टर-5, सेक्टर-8, सेक्टर-24 समेत आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

दिल्ली जल बोर्ड की लोगों से अपील

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि जरूरत के हिसाब से पहले से पानी स्टोर कर लें. जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. किसी भी आपात स्थिति में लोग 1916 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com