Traffic Rule Violations: अगर आप गाड़ी चलाने के दौरान ट्रैफिक रूल (Traffic Rules) फॉलो नहीं करते हैं या उसे अनदेखा करते हैं तो सावधान हो जाइए. इन नियमों को आपको हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. दरअसल, नोएडा में नया ट्रैफिक नियम लागू (New Traffic Rule) किया है. इन नियमों का पालन नहीं करने पर न सिर्फ आपकी ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license) कैंसिल होगी बल्कि आपके व्हीकल का रजिस्ट्रेशन (Vehicle Registration) भी कैंसिल कर दिया जाएगा. जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
दरअसल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नए नियमों के तहत जिन गाड़ियों के ड्राइवर का तीन बार से ज्यादा चालान काटा जाएगा, उनका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि तीन बार से ज्यादा जिन वाहन चालकों के चालान (Vehicle challan) काटे जाएंगे उनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि ‘सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी' द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लगातार तीन से अधिक चालान कटने पर संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान
उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान किया और 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला. पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है.
इस साल अब तक लगभग 1,000 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक लगभग 1,000 सड़क दुर्घटनाएँ दर्ज की गई हैं, जिनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 400 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर 2023 तक, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 लाख से अधिक चालान जारी किए गए हैं, जो 2022 की तुलना में दोगुने से भी अधिक है. इन चालानों में से 69,906 ओवर स्पीड गाड़ी चलाने के लिए, 66,867 रेड लाइट जंप करने के लिए और 10,516 चालान गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने के लिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं