विज्ञापन

अब NCMC कार्ड से यूपी मेट्रो में कर सकेंगे सफर, पुराने स्मार्ट कार्ड होंगे सरेंडर, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यात्रियों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू करने जा रहा है. ये सर्विस 15 जून से शुरू होगी. साथ ही ये कार्ड देशभर की मेट्रो में चलेगी, जिससे यूपी के बाहर सफर करना भी आसान होगा.

अब NCMC कार्ड से यूपी मेट्रो में कर सकेंगे सफर, पुराने स्मार्ट कार्ड होंगे सरेंडर, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा
उत्तर प्रदेश मेट्रो में 15 जून से चलेगा NCMC कार्ड
File Photo

Uttar Pradesh Metro: अगर आप उत्तर प्रदेश में मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) 15 जून से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सर्विस शुरू करने जा रहा है. इस कार्ड की मदद से अब यात्रियों को देशभर में अलग-अलग मेट्रो में सफर करने के लिए अलग मेट्रो कार्ड नहीं रखने होंगे. साथ ही जिन यात्रियों के पुराने मेट्रो कार्ड हैं को सरेंडर कर लिया जाएगा और बदले में नए कार्ड जारी होंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 23वीं किस्त कब आएगी, जल्द करा लें ई-केवाईसी समेत ये 3 काम,नहीं तो अटक जाएगा पैसा

यूपी के बाहर सफर करना होगा आसान

लोगों की सुविधा और यात्रा को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) 15 जून से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) शुरू करने जा रहा है. इसके बाद UPMRC के मौजूदा स्मार्ट कार्ड की जगह अब नया NCMC कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा, जो कई जगहों पर काम करने वाला है. इससे यूपी के बाहर सफर करना भी आसान हो जाएगा. जिन लोगों के पास पहले से स्मार्ट कार्ड है, वे उसे आसानी से NCMC कार्ड में बदल सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

NCMC कार्ड सिर्फ मेट्रो यात्रा तक सीमित नहीं है. यात्री इसका इस्तेमाल बस में सफर करने, पार्किंग फीस, टोल टैक्स का भुगतान करने में भी कर सकते हैं. साथ ही ये खरीदारी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह कार्ड प्रीपेड, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह भी काम कर सकता है, जो इसे जारी करने वाले बैंक पर निर्भर करेगा. 

टैप कर होगा पेमेंट

NCMC कार्ड में NFC आधारित कॉन्टैक्टलेस तकनीक दी गई है, जिससे यात्री सिर्फ कार्ड टैप करके पेमेंट कर सकेंगे. इसके साथ ही इसमें ऑफलाइन ट्रांजिट वॉलेट की सुविधा भी होगी, जिससे बिना इंटरनेट के भी मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट पर किराया अपने आप कट जाएगा.

यह भी पढ़ें: PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, जानिए क्या है ये योजना और अप्लाई करते समय किन बातों का रखें ध्यान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com