विज्ञापन

PM Kisan Yojana 23वीं किस्त कब आएगी, जल्द करा लें ई-केवाईसी समेत ये 3 काम,नहीं तो अटक जाएगा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई 2026 तक आने की संभावना है, लेकिन किस्त का लाभ उठाने से पहले ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार-बैंक खाते की लिंकिंग करवाना जरूरी है.

PM Kisan Yojana 23वीं किस्त कब आएगी, जल्द करा लें ई-केवाईसी समेत ये 3 काम,नहीं तो अटक जाएगा पैसा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
file photo

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए एक जरूरी अपडेट है. केंद्र सरकार ने योजना के सभी लाभार्थियों के लिए सालाना ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है. अब किसानों को 30 जून से पहले अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. नहीं तो सम्मान निधि की अगली किश्त अटक सकती है. PM-Kisan Yojana की 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई 2026 की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले ही किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार-बैंक खाते की लिंकिंग करवाना जरूरी है, जिन किसानों ने इन तीनों कामों में से एक भी नहीं किया, तो आपका पैसा अटक सकता है.

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून के अंत या जुलाई 2026 तक आने की संभावना है. 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी की गई थी और सरकार आमतौर पर हर 4 महीने के अंतराल पर अगली किस्त जारी करती है. ऐसे में जून के अंत या फिर जुलाई में किसान योजना की किस्त आ सकती है.

पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ये 3 काम जरूरी

  • e-KYC- pmkisan.gov.in पर या CSC केंद्र जाकर आधार ओटीपी के जरिए कराएं.
  • भू-सत्यापन- अपने संबंधित कृषि या राजस्व विभाग में जाकर जमीन के कागजात सत्यापित करवाएं.
  • आधार-बैंक लिंकिंग- अपने बैंक में जाकर सुनिश्चित करें कि खाता आधार और NPCI से लिंक है.

ई-केवाईसी नहीं हुई तो अकट जाएगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ी संख्या में किसान रजिस्टर्ड हैं. कई बार अपात्र लोगों के नाम भी सूची में शामिल हो जाते हैं, जिससे योजना की पारदर्शिता पर असर पड़ता है. इसी वजह से अब हर साल ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है. कृषि विभाग के मुताबिक, 30 जून तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने वाले किसानों की अगली किश्त रोकी जा सकती है. ई-केवाईसी कराने के लिए किसानों के पास दो ऑप्शन हैं. पहला तरीका बायोमैट्रिक ई-केवाईसी का है. इसके तहत किसान किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर अंगूठे के निशान या किसी दूसरे बायोमैट्रिक प्रोसेस से ये प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी होगा.

कैसे चैक करें

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • 'Farmers Corner' में 'Beneficiary Status' चुनें.
  • अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • यहां आपको e-KYC, Land Seeding, और Aadhaar Link का स्टेटस 'Yes' दिखना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- नोएडा और मुंबई में दौड़ेंगी ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां, जानिए रूट-किराया, तकनीक और खास बातें 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com