आपका आधार (Aadhaar) अब आपकी पहचान बन चुका है. अब लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है. बिना आधार के अब कई योजनाओं में रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो पाता है. ऐसे में जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें तत्काल नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार नंबर के लिए नामांकन करना चाहिए. अब तो आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने बाल आधार बनाना भी शुरू कर दिए है. लेकिन क्या आपको पता है कि आधार कार्ड कितने प्रकार का होता है और कितने तरीकों से आप अपने आधार कार्ड रखते हैं?
आधार नंबर सिर्फ एक ही होता है, लेकिन आपको आधार कई फॉर्म में मिल सकता है. आपके आधार कार्ड में आपका नाम, फोटो, जन्म तिथि, पता, बायोमेट्रिक होता है. बायोमेट्रिक को हर 5 साल में अपडेट किया जाता है. वहीं पता और दूसरे बदलाव के लिए यूआईडीएआई ने अपनी वेबसाइट पर नियम बताए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UIDAI डाक के जरिए जिस कार्ड को आपके घर भेजती है, वह साधारण आधार कार्ड होता है. इसमें एक मोटे रंगीन कागज पर आधार नंबर, जन्मतिथि, फोटो, पता, लिंग की जानकारी प्रिंट होती है. कई लोग इसी रंगीन प्रिंट आउट को लेमिनेशन करवा अपने साथ रखते है.
इस तरह के आधार का मतलब होता है इलेक्ट्रॉनिक आधार कॉपी, जो कि पासवर्ड से प्रोटेक्टेड होती है. e-Aadhaar पीडीएफ फॉर्मेट में UIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. या फिर अपने मेल पर मंगवाया जा सकता है. e-Aadhaar को खोलने के लिए पासवर्ड की जानकारी के लिए निर्देश दिए जाते हैं. इस तरह के आधार को लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है. इसमें भी UIDAI के द्वारा घर भेजे जाने वाले आधार की तरह सभी जानकारियां लिखी होती है.
Update Your Aadhaar : आधार कार्ड पर खुद अपडेट कर पाएंगे अपनी डिटेल्स, जानिए क्या करना है
m-Aadhaar का मतलब होता है मोबाइल पर आधार ऐप. प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें आधार नम्बर की जानकारी को एक बार भरकर आप उसे सुरक्षित रख सकते हैं. m-Aadhaar मोबाइल में ही QR कोड के रूप में सुरक्षित रहता है. आप जरूरत पड़ने पर QR कोड को स्कैन कर आधार कार्ड की जानकारी को निकाल सकते हैं. या फिर m-Aadhaar का मोबाइल पर स्क्रीनशॉट लेकर प्रिंट आउट ले सकते हैं.
यह एटीएम कार्ड की तरह यह एक रंगीन प्लास्टिक का एक कार्ड होता है. इस कार्ड में आगे और पीछे की तरफ QR कोड प्रिंट होता है. इस रंगीन PVC कार्ड के ऊपर आधार नंबर, फ़ोटो, घर का पता, जन्मतिथि, लिंग की जानकारी के साथ होलोग्राम भी प्रिन्ट होता है. UIDAI की वेबसाइट पर 50 रुपये की फीस ऑनलाइन चुकाकर PVC आधार कार्ड बनवाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं