विज्ञापन

Train Cancelled: 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट, यहां देखिए लिस्ट

Train Cancelled List: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है. 26 अप्रैल तक इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा.

Train Cancelled: 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट, यहां देखिए लिस्ट
Train Cancelled List
file photo

Train Cancelled List: भारतीय रेल में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं. रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है. अगर, आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है. खास तौर पर अगर आने वाले दिनों में आपका बिहार आना‑जाना है, तो आपको यह खबर जरूर जाननी चाहिए. दानापुर रेल मंडल में रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए काम किया जा रहा है. इसी क्रम में नेउरा–जटडुमरी रेल लाइन पर नॉन‑इंटरलॉकिंग (NI) का काम किया जाएगा. यह काम 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • पटना–सासाराम पैसेंजर (53211) – 25 अप्रैल को रद्द
  • सासाराम–पटना पैसेंजर (53212) – 26 अप्रैल को रद्द
  • पटना–डीडीयू पैसेंजर (63225) – 26 अप्रैल को रद्द
  • पटना–आरा पैसेंजर (63213) – 26 अप्रैल को रद्द
  • डीडीयू–बक्सर पैसेंजर (63240) – 26 अप्रैल को नहीं चलेगी
  • पटना–डीडीयू मेमू एक्सप्रेस (13209) – 26 अप्रैल को रद्द
  • डीडीयू–पटना मेमू एक्सप्रेस (13210) – 26 अप्रैल को रद्द

इन ट्रेनों के रद्द होने से रोज सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, इस काम के कारण कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जिससे उनके स्टेशन स्टॉपेज भी प्रभावित होंगे. बदले हुए रूट वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को पहले से जांच लेने की सलाह दी गई है. इसके अलावा 25 अप्रैल, 2026 को इन ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा और ये अपनी तय रूट के बजाय DDU–गया–जहानाबाद–पटना मार्ग से चलेंगी.

  • न्यू दिल्ली–राजेंद्रनगर स्पेशल (03294)
  • इंदौर–पटना एक्सप्रेस (19321)
  • अजमेर–भागलपुर एक्सप्रेस (13424)
  • ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस (15635)
  • लोकमान्य तिलक–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15945)
  • सूरत–भागलपुर एक्सप्रेस (22947)

25 अप्रैल 2026 को ही कामाख्या–दिल्ली एक्सप्रेस (15658) को पटना–जहानाबाद–गया–DDU मार्ग से चलाया जाएगा. उसी दिन यानी 25 अप्रैल को दिल्ली–कामाख्या एक्सप्रेस (15657) और आनंद विहार–मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430) DDU–गया–तिलैया–किउल रूट से चलाई जाएंगी, जबकि 26 अप्रैल 2026 को पटना–CSMT मुंबई एक्सप्रेस (22359) पटना–जहानाबाद–गया–DDU मार्ग से चलेगी.

यह भी पढ़ें:-  Railway Ticket Booking System: IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? जानिए टिकट बुकिंग से कमीशन तक हर सवाल का जवाब

इन ट्रेनों के समय में किया बदलाव

दानापुर–बक्सर पैसेंजर (63219): 50 से 110 मिनट देरी से चलेगी
बक्सर–पटना पैसेंजर (63232): 45 से 75 मिनट की देरी
पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (12142): 23 और 25 अप्रैल को 30 मिनट लेट
बनारस–पटना एक्सप्रेस (15125): 23 और 24 अप्रैल को 120 मिनट देरी
वास्को द गामा–पटना एक्सप्रेस (12741): 22 अप्रैल को 180 मिनट देरी
न्यू दिल्ली–राजेंद्रनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (22362): 22 और 23 अप्रैल को 140 मिनट देरी से रवाना होगी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com