विज्ञापन

Railway Ticket Booking System: IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? जानिए टिकट बुकिंग से कमीशन तक हर सवाल का जवाब

Railway Ticket Booking System: रेलवे और IRCTC के तरफ से टिकट बुकिंग एजेंट के लिए कुछ तय नियम, शर्तें और प्रावधान होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है. जानिए IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? हर दिन टोटल कितनी तत्काल रेल टिकट बुक की जाती हैं और एजेंट को कितना कमीशन मिलता है?

Railway Ticket Booking System: IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? जानिए टिकट बुकिंग से कमीशन तक हर सवाल का जवाब
Railway Ticket Booking System
file photo

Railway Ticket Booking System: आप जब भी रेलवे स्टेशन जाते हैं, तो स्टेशन के बाहर लगी चहल‑पहल पर आपकी नजर जरूर जाती होगी. भीड़, ऑटो‑टैक्सी, चाय की दुकानों के बीच कुछ टिकट बुकिंग काउंटर. जहां पर लोग बिना लंबी लाइन में लगे, बिना घंटों इंतजार किए आराम से ट्रेन का टिकट बनवाते दिखाई देते हैं और ये टिकट ट्रेन में पूरी तरह मान्य भी होती हैं.

अक्सर, लोग सोचते हैं कि स्टेशन के अंदर बेकार में लंबी लाइन में लोग लगे रहते हैं. स्टेशन के बाहर टिकट का इतना बढ़िया जुगाड़ है, जाओ और टिकट लो, लेकिन असल में इन्हें IRCTC एजेंट द्वारा बुक किया जाता है और वह इसका सर्विस चार्ज लेते हैं यानी आसान भाषा में कहें तो एजेंट अपना कमीशन लेते हैं और टिकट थोड़ी महंगी पड़ती है. हालांकि, एजेंट के लिए रेलवे और IRCTC की तरफ से कुछ तय नियम, शर्तें और प्रावधान होते हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. चलिए आपको बताते हैं IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? हर दिन टोटल कितनी तत्काल रेल टिकट बुक की जाती हैं और एजेंट को कितना कमीशन मिलता है?

IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं?

IRCTC अधिकृत एजेंट रेलवे की ओर से ऑनलाइन टिकट बुक करने की अनुमति रखते हैं. ये जनरल, वेटिंग, RAC और Tatkal टिकट बुक कर सकते हैं. एजेंट को अधिकृत लाइसेंस प्रिंसिपल सर्विस प्रोवाइडर  के माध्यम से मिलता है. अधिकृत एजेंट आईआरसीटीसी पोर्टल या API आधारित पोर्टल से टिकट बुक कर सकते हैं.

सीटों की बुकिंग के लिए एजेंट कितना पैसा ले सकते हैं?

IRCTC की तरफ से एजेंट के लिए सर्विस चार्ज तय रहता है. जैसे नॉन-एसी (Sleeper/2S) पर प्रति PNR अधिकतम 20 रुपये और AC टिकट यानी 3AC, 2AC, CC आदि पर 40 प्रति टिकट होता है. अधिकृत एजेंट इससे ज्यादा सर्विस चार्ज नहीं ले सकता, ज्यादा लेने पर शिकायत की जा सकती है.

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एजेंटों के क्या नियम हैं?

नए नियम 2025 से लागू हुए हैं. इसके तहत तत्काल विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकते. इस दौरान केवल आधार वेरीफाइड व्यक्तिगत यूजर बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए ओटीपी या आधार सत्यापन भी कई मामलों में अनिवार्य किया गया है.

क्या एजेंटों के लिए भी कुछ सीटें फिक्स होती हैं?

भारतीय रेलवे में IRCTC अधिकृत एजेंटों के लिए सीटों का कोई अलग या फिक्स कोटा नहीं होता है. वे सामान्य यात्रियों की तरह ही सामान्य कोटा या तत्काल कोटा के माध्यम से टिकट बुक करते हैं.

यह भी पढ़ें:- FASTag New Rules: अब टोल पर नहीं चलेगी चालाकी, गलत गाड़ी नंबर पर NHAI कर सकता है ब्लैकलिस्ट

क्या तय समय के बाद भी एजेंट टिकट बुक कर सकते हैं?

हां, IRCTC अधिकृत एजेंट समय के बाद भी टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय-सीमाएं लागू होती हैं. जैसे सुबह 8 बजे से 12 बजे तक (पीक टाइम) अधिकृत एजेंटों को कई प्रकार की बुकिंग से रोका गया था ताकि आम यात्रियों को प्राथमिकता मिले. तत्काल में पहले 30 मिनट प्रतिबंध लागू रहता है. इसके बाद वे उपलब्ध सीटों पर बुकिंग कर सकते हैं.

हर दिन टोटल कितनी तत्काल रेल टिकट बुक की जाती हैं?

भारतीय रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हर दिन औसतन लगभग 2.5 लाख यात्री तत्काल टिकट बुक करते हैं. यह संख्या मुख्यत ऑनलाइन IRCTC प्लेटफॉर्म के जरिए की जाने वाली बुकिंग हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com