विज्ञापन

आज से महंगा होगा सफर: यूपी के एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानिए क्या बदला और कितना पड़ेगा असर

नई दरें प्रदेश के कई बड़े और व्यस्त रास्तों पर लागू की गई हैं. इनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मेरठ-बुलंदशहर और मेरठ-नजीबाबाद जैसे रास्ते शामिल हैं. खासतौर पर दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ आने-जाने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा.

आज से महंगा होगा सफर: यूपी के एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानिए क्या बदला और कितना पड़ेगा असर
किन-किन रास्तों पर बढ़ा टोल?

Travel In UP To Get Costlier: अगर आप एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो आज से आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. बता दें कि आज यानी 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार की रात 12 बजे से उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स की नई दरें लागू हो जाएंगी. हर साल की तरह इस बार भी टोल में बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों से लेकर ट्रांसपोर्टरों तक सभी प्रभावित होंगे. यह बढ़ोतरी औसतन करीब 5 प्रतिशत तक की गई है. अलग-अलग रास्तों और वाहनों के हिसाब से टोल में 5 रुपये से लेकर 30-45 रुपये तक का इजाफा हुआ है. यानी छोटी दूरी पर थोड़ा असर दिखेगा, लेकिन लंबी दूरी तय करने वालों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. आइए जानते हैं इस बारे में- 

यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल 2026 से बदलेंगे 10 बड़े नियम: टैक्स, सैलरी, PAN कार्ड, रेलवे और बैंकिंग पर सीधा असर

किन-किन रास्तों पर बढ़ा टोल?

नई दरें प्रदेश के कई बड़े और व्यस्त रास्तों पर लागू की गई हैं. इनमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मेरठ-बुलंदशहर और मेरठ-नजीबाबाद जैसे रास्ते शामिल हैं. खासतौर पर दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ आने-जाने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और जीप का टोल 170 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में टोल बढ़ाया गया है.

पास धारकों को राहत

जो लोग रोजाना सफर करते हैं और उन्होंने मासिक या वार्षिक पास बनवा रखा है, उनके लिए फिलहाल राहत है. इन पास की दरों में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे नियमित यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी.

कैश पेमेंट पर बड़ा फैसला

इससे अलग इस बार सबसे बड़ा बदलाव भुगतान के तरीके को लेकर किया गया है. बता दें कि 1 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय राजमार्गों पर कैश से भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. अब टोल देने के लिए FASTag या डिजिटल पेमेंट जैसे UPI का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. अगर किसी वाहन में वैध FASTag नहीं है, तो उसे दोगुना टोल देना पड़ सकता है. हालांकि, कुछ एक्सप्रेसवे पर अभी भी कैश की सुविधा जारी रह सकती है.

ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले अपना FASTag जरूर रिचार्ज कर लें, ताकि टोल प्लाजा पर समय बर्बाद न हो. साथ ही अगर आप लंबी दूरी तय करने वाले हैं, तो पहले से अपना बजट और रूट प्लान कर लें, क्योंकि अब खर्च पहले से ज्यादा होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com