AI Impact Summit 2026: जब भी किसी फंक्शन या फिर किसी खास जगह जाना होता है, तो सबसे पहले हर महिला की एक ही शिकायत रहती है कि उनके पास पहने के लिए कुछ खास या नया नहीं हैं. अलमारी खोलो तो कई साड़ियां मिलेंगी, लेकिन हमेशा कंफ्यूजन रहती कि प्रोग्राम के हिसाब से कौन सी साड़ी सही रहेगी, अच्छी लगेगी या नहीं. लेकिन, अब इस उलझन को दूर करने के लिए AI ने रास्ता निकाल लिया है. AI की मदद से अब सब आपको कुछ ही पल में आपकी पसंद का डिजाइन मिल जाएगा. AI में आपको डिजाइन, रंग और ओकेजन के लिए तैयार करके दे देगा. चलिए आपको बताते हैं AI से कैसे यह सब आसान होगा और इससे बुनकरों को क्या फायदा मिलेगा.
दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा. इसे दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. इस समिट में दुनिया भर के नेता, बड़ी कंपनियों के CEO, स्टार्टअप्स और शोधकर्ता शामिल हो रहे हैं. इसी में टाटा ने BRIDGITL पेश किया है, जो AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म है और इसे पारंपरिक बुनकरों को मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. बुनाई एक ऐसा हुनर है जिसमें सटीकता, समय और बहुत ज्यादा मेहनत लगती है. पैटर्न डिजाइन करने से लेकर डिटेल्ड टेम्पलेट बनाने तक, यह प्रोसेस लंबा और मुश्किल है, लेकिन BRIDGITL इसे बदल रहा है.
यह AI प्लेटफॉर्म उस बड़े ग्राउंडवर्क को आसान बनाता है जो एक बुनकर को पारंपरिक रूप से करना पड़ता है. यह डिजाइन टेम्पलेट बनाने में मदद करता है, मैनुअल कैलकुलेशन कम करता है और पूरे क्रिएटिव प्रोसेस को तेज करता है. जिस काम में पहले मैनुअल ड्राफ्टिंग में कई दिन लगते थे, उसे अब AI की मदद से बहुत तेजी से स्ट्रक्चर, बेहतर और विजुअलाइज़ किया जा सकता है. यह आइडिया बुनकर को बदलना नहीं है, बल्कि बुनकर को मजबूत बनाना है.
AI से कैसे बनेगी साड़ी?
AI Impact Summit में मौजूद अर्पिता ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी है. अर्पिता ने बताया कि अब तक यह होता था कि आपको कैसी साड़ी चाहिए यह आप बताते थे. उससे मिलती-जुलती साड़ी बनायी जाती थी. लेकिन AI से आज इस तकनीक को पूरी तरह से बदल दिया गया है. सबसे पहले हम यह पूछते हैं कि किस अवसर के लिए आपको साड़ी चाहिए. इसके साथ ही धर्म देश और परिवेश के आधार पर एआई कई तरह की साड़ियों को प्लेस करता है. इसके साथ ही आपको यह तय करना होता है कि कौन सी साड़ी आपको पहननी है. जिस साड़ी को आप पसंद करते हैं उसपर फिर काम शुरू होता है.
न्यू इंडिया का परचम, AI में बढ़ते कदम... दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन
— NDTV India (@ndtvindia) February 16, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO#AISummit | @malhotra_malika | @tejshreethought pic.twitter.com/bFK1zoEZCO
दरअसल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), जो टाटा समूह का हिस्सा है, ने Bridgitl नाम का एक नया AI आधारित प्लेटफॉर्म शुरू किया है. इसका मकसद है कि पारंपरिक हैंडलूम बुनाई के काम को डिजिटल बनाया जाए, काम को ज्यादा आसान और तेज किया जाए और बुनकरों को सीधे ग्राहकों से जोड़ा जाए. इस प्लेटफॉर्म की मदद से पुराने तरीके “डिजाइन–बुनाई–बेचना” की जगह एक नया तरीका बनाया गया है. इसमें ग्राहक VR (Virtual Reality) का इस्तेमाल करके अपनी पसंद का डिजाइन पहले से ही बना या बदल सकता है. इसके बाद बुनकर उसी डिजाइन के अनुसार कपड़ा तैयार करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं