विज्ञापन

नई SIM लेने जा रहे हैं? तो अपना OTP या बायोमेट्रिक किसी के साथ शेयर न करें, हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

नया SIM लेते समय अपना OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड या थंब इम्प्रेसन यानी बायोमेट्रिक किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि यह साइबर अपराधी द्वारा SIM Swap या फर्जी सिम के जरिए आपके बैंक खाते को खाली करने का एक बड़ा जरिया बन सकता है.

नई SIM लेने जा रहे हैं? तो अपना OTP या बायोमेट्रिक किसी के साथ शेयर न करें, हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार
नया सिम कार्ड लेते समय किन बातों का रखें ध्यान
file photo

आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. कभी फर्जी कॉल, कभी मैसेज या फिर OTP के जरिए लोग ठगे जा रहे हैं. ऐसे में जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर नया SIM लेते समय अपनी निजी जानकारी जैसे OTP या थंब इम्प्रेशन किसी के साथ शेयर करना खतरनाक साबित हो सकता है.

दरअसल, नया SIM लेते समय अपना OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड या थंब इम्प्रेसन यानी बायोमेट्रिक किसी के साथ शेयर न करें, क्योंकि यह साइबर अपराधी द्वारा SIM Swap या फर्जी सिम के जरिए आपके बैंक खाते को खाली करने का एक बड़ा जरिया बन सकता है. साइबर अपराधी आपकी एक छोटी सी गलती का फायदा उठाकर आपके नाम से सिम कार्ड ले सकते हैं, इससे कोई बड़ा क्राइम में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा निजी जानकारी होने के चलते जालसाज आपके बैंक में भी सेंध मार सकते हैं.

सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

OTP शेयर न करें- दुकानदार को अपना OTP न बताएं, भले ही वह खुद को कंपनी का कर्मचारी बताए.

बायोमेट्रिक सावधानी- अपना अंगूठा (Thumb Impression) केवल मशीन पर लगाएं और सुनिश्चित करें कि वह सिर्फ एक बार के लिए ही मान्य हो, दो-तीन बार नहीं.

TAFCOP का उपयोग करें- tafcop.sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाकर चेक करें कि आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं.

संदिग्ध गतिविधियां- अगर अचानक आपका सिम बंद हो जाए, तो तुरंत बैंक को सूचित करें, क्योंकि यह सिम स्वैपिंग का संकेत हो सकता है.

धोखाधड़ी होने पर- तुरंत 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन पर कॉल करें.

यह भी पढ़ें:- Phonepe पर पैसे लेकर कैश देना पड़ सकता है भारी, नया साइबर फ्रॉड कर सकता है आपका अकाउंट फ्रीज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SIM Swap, SIM Swap Fraud, SIM Swap Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com