कर्मचारी भविष्य संगठन निधि (EPFO) साल 2025-26 के लिए अपने 34 करोड़ सदस्यों के खातों में सालाना ब्याज की राशि भेज दिया है. इस साल EPFO ने 8.25 इंटरेस्ट रेट से सदस्यों के खातों में ब्याज का पैसा भेजा है. EPFO सदस्य अपना PF Passbook को देख कर पता कर सकते हैं कि उनके खाते में ब्याज का पैसा आया है या नहीं या फिर कितना ब्याज आया है. EPFO ने सदस्यों को इसका एक मैसेज भी भेजा है जो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है. लेकिन इसके बावजूद आपके खाते में ब्याज का पैसा नहीं आया है और इसका मैसेज नहीं आया है तो आप घबराएं नहीं आप इसकी शिकायत EPFO को कर सकते हैं.
कहां चेक कर सकते हैं PF का ब्याज
हालांकि शिकायत करने से पहले आपको अपना PF Passbook एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. आप इसके लिए EPFiGMS पोर्टल, EPFO की पासबुक वेबसाइट या फिर UMANG ऐप के जरिए PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. यहां आपको आपके ब्याज का पैसा और जमा राशि की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
ब्याज का पैसा नहीं आने पर कहां करें शिकायत
हो सकता है आपके खाते में ब्याज का पैसा नहीं भेजा गया हो. ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसकी शिकायत सीधे EPFO को कर सकते हैं. इसके कई तरीके हैं. आप हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
आप EPFO की हेल्पलाइन नंबर 14470 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा 1800 118 005 पर भी कॉल कर संपर्क कर सकते हैं और अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
आप आधिकारिक साइट EPFiGMS.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां आपको 'Register Grievance' का विकल्प चुनना होगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको 3 और ऑप्शन के साथ एक Other का विकल्प दिखेगा. इस पर क्लिक करें. यहां आपको एक फॉर्म मिलेगा आप फॉर्म को भरकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः क्या PF से पैसा निकाल कर म्यूचुअल फंड में निवेश करना समझदारी है? EPFO की चेतावनी से समझें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं