गर्मियों में कार का खर्च बढ़ जाता है. क्योंकि तेज धूप और उमस वाली गर्मी काफी परेशान करती है. ऐसे में आप कार का इस्तेमाल अधिक से अधिक करते हैं. वहीं ज्यादा कार चलने से तेल का खर्च बढ़ता है, दूसरी ओर गर्मियों में कार में AC के इस्तेमाल से तेल की खपत 20 से 30 प्रतिशत बढ़ जाती है. आप कार का इस्तेमाल ज्यादातर ऑफिस जाने में करते हैं और आते जाते AC चलाना महंगा पड़ता है. हालांकि अगर आप कुछ टिप्स को अपनाएं तो आप इस तरह तेल के खर्च को 5 से 10 प्रतिशत तक ला सकते हैं.
कार लॉक होने की वजह से ज्यादा गर्म होती है. अगर आपकी कार धूप में है तो और भी गर्म हो जाती है. वहीं कार में बैठते ही आप तेज AC का इस्तेमाल शुरू करते हैं. इससे तेल का खर्च और बढ़ जाता है. चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर आफ 4 काम करेंगे तो आप अपनी कार का पेट्रोल बचा सकते हैं.
कार से भट्टी जैसी गर्म हवा बाहर निकालें
आपकी कार धूप में पार्क होती है, ऐसे में कार का तापमान 50 डिग्री से अब अधिक पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आप कार की AC चलाएंगे तो आपके एसी का कंप्रेसर पर काफी दबाव होगा, जिससे यह पेट्रोल पीना शुरू करेगा. ऐसी स्थिति में आप पहले कार के शीशे नीचे कर दे और 1 से 2 मिनट में गर्म हवा निकल जाएगी. अब एसी चलाने से कंप्रेसर का दबाव कम होगा जिससे तेल भी कम लगेगा.
कार में ऑन करें री-सर्कुलेशन मोड
कार में अगर आप री-सर्कुलेश मोड ऑन कर देंगे तो इसे कार के अंदर की हवा को ही कंप्रेसर री-साइकिल करता है. कंप्रेसर अंदर की ठंडी हवा को ही खींच कर ठंडा करेगा. इससे कम फ्यूल की खपत होगी. जबकि इस स्वीच को ऑन नहीं करने से एसी बाहर की गर्म हवा को खींचकर ठंडा करता है इससे फ्यूल खर्च बढ़ता है.
एसी का टैंपरेचर रखे 24 से 26 डिग्री
गाड़ी को चील करने की इच्छा में कार में बैठते ही टैंपरेचर को सीधे 16 डिग्री सेट कर देते हैं. ऐसे में ऑटोमैटिक क्लामेट कंट्रोल वाले गाड़ियों में कंप्रेसर तब तक पूरी क्षमता से चलता रहता है जब तक कार के अंदर तापमान 16 डिग्री तक नहीं पहुंच जाता. अगर आप टैंपरेचर 24 से 26 डिग्री तक सेट करेंगे तो आपके कार के एसी का कंप्रेसर जल्द ही ऑटो कट हो जाएगा. इसके बाद ब्लोअर की हवा से आपका काम चल जाएगा. इससे इंजन पर लोड कम होता है और तेल कम खपत होता है.
एसी फिल्टर को साफ करें या बदलें
गर्मी के दिनों में एसी ज्यादा चलने से आपके एसी का फिल्टर भी खूब गंदा होता है. इसे केबिन फिल्टर हवा को रोक देता है. हवा कम आने से आप ब्लोअर की स्पीड को और तेज कर देते हैं, साथ ही टैंपरेचर भी कम करते हैं. अगर फिल्टर साफ होगा तो हवा अच्छी आएगी और गाड़ी ठंडी भी जल्द होगी. अगर आपके एसी का फिल्टर गंदा है तो इसे साफ कराएं या फिर बदल दें. इससे भी फ्यूल खर्च कम होता है.
इसके अलावा भी आप ऑफिस की पार्किंग का ध्यान रखें कोशिश करें की आप अपनी गाड़ी कम से कम पेड़ की छांव में पार्क करें. आप चाहें तो अपने विंडशील्ड पर रिफ्लेक्टिव सनशेड का इस्तेमाल करें. इससे सीधी धूप रिफ्लेक्ट करेगी और आपकी गाड़ी कम गर्म होगी.
यह भी पढ़ेंः 85 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, भारत में तेल और LPG की कीमत बढ़ने के आसार, क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं