सुरक्षित निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) शुक्रवार यानी 10 जुलाई को 32000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड्स की नीलामी करने जा रहा है. यह बॉन्ड भारत सरकार की तरफ से नीलामी की जा रही है. बॉन्ड्स के नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल तरीके करने की योजना है. बता दें इस नीलामी में दो पुराने बॉन्ड्स को फिर से सरकार बाजार में जारी कर रही है. सरकारी बॉन्ड्स की खासियत है कि यह सुरक्षित निवेश होता है. इन बॉन्ड्स पर निश्चित ब्याज मिलता है जो हर छह महीने में निवेशकों के खाते में भेजा जाता है.
- पहला बॉन्ड 21000 करोड़ रुपये- ब्याज दर 6.36 प्रतिशत- मैच्यूरिटी 16 फरवरी 2031
- दूसरा बॉन्ड 11000 करोड़ रुपये- ब्याज दर 7.71 प्रतिशत- मैच्यूरिटी 18 मई 2066
कब और कहां लगेगी बोली और नतीजे
10 जुलाई को RBI के e-Kuber सिस्टम पर ऑनलाइन बोलियां जमा करनी होगी. इसमें सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक Non-Competitive Bids बोलियां जमा की जा सकेंगी. वहीं Competitive Bids की बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक जमा होंगी. अगर बोलियां सफल होगी तो इसका भुगतान 13 जुलाई को जमा करना होगा. वहीं नीलामी के नतीजे 10 जुलाई को ही घोषित किए जाएंगे.
आम लोग भी कर सकते हैं निवेश
सरकारी बॉन्ड्स में आम लोगों को भी निवेश का मौका दिया जा रहा है. जो छोटे निवेशक है वह भी बोली लगा सकते हैं. हालांकि इसके लिए कम से कम 10 हजार रुपये से शुरुआत करनी होगी. इसके बाद 10000 रुपये के मल्टिपल में ही बोली लगानी हगी. बता दें सरकार ने Non-Competitive Bids के लिए पूरे रकम का 5 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आम लोग RBI Retail Direct पोर्टल पर बोली जमा करा सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः
मिडिल ईस्ट में हमले शुरू हुए तो तेल हुआ महंगा, फिर सोना क्यों फिसला? समझिए पूरा गणित
BSNL का सैटेलाइट फोन बिना नेटवर्क भी करेगा काम, जानें दमदार फीचर्स वाला फोन कौन कर सकेगा इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं