विज्ञापन

28 फरवरी तक करा लें राशन कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम, नहीं तो रुक सकता है मुफ्त का राशन

Ration Card E-KYC: 28 फरवरी तक अगर आपने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं क‍िया, तो आपको सरकार की ओर से फ्री राशन मिलना बंद हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं आप घर बैठे राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं.

28 फरवरी तक करा लें राशन कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम, नहीं तो रुक सकता है मुफ्त का राशन
मुफ्त राशन के लिए करा लें राशन कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम

Ration Card E-KYC: अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन पाने वाले सभी कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश के अनुसार, अगर लाभार्थी 28 फरवरी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कराते हैं, तो उन्हें मिलने वाला मुफ्त राशन बंद हो सकता है. यानी 28 फरवरी तक अगर आपने अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी का काम पूरा नहीं क‍िया, तो आपको सरकार की ओर से फ्री राशन मिलना बंद हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं आप घर बैठे राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं.

Aadhaar Card में पिता की जगह पति का नाम कैसे अपडेट करें? यहां जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल सही और पात्र लोगों तक ही पहुंचे. कई बार लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम बने रहते हैं जो अब पात्र नहीं हैं. आधार सत्यापन के जरिए सरकार फर्जी या अपात्र लाभार्थियों को हटाकर वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहती है. इससे जरूरतमंद परिवारों को उनका हक सही तरीके से मिल सकेगा.

घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी

राशन कार्डधारक ऑनलाइन माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए- 

  • अपने राज्य के सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं. 
  • यहां 'Link Aadhaar with Ration Card' या 'E-KYC' का ऑप्शन चुनें. 
  • इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें. 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी डालते ही E-KYC' का प्रोसेस पूरा हो जाएगा. 
ऑफलाइन कैसे कराएं अपडेट?

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहा है, तो वह अपने नजदीकी राशन डीलर की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकता है. वहां परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी साथ ले जाएं. डीलर की ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा. ध्यान रखें कि इसके लिए आपको कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है, ये पूरा प्रोसेस बिल्कुल मुफ्त है.

जिस सदस्य का आधार लिंक नहीं होगा, उसका नाम राशन सूची से हटाया जा सकता है. इससे उस व्यक्ति को मुफ्त अनाज नहीं मिलेगा. साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो सकती है. ऐसे में  28 फरवरी से पहले ई-केवाईसी जरूर कराएं और अपने अधिकार का लाभ सुरक्षित रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com