विज्ञापन

अब मुंबई से उत्तराखंड सीधे दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने किया विस्तार, जानिए तारीख और पूरा रूट

Indian Railways: मुंबई से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने मुंबई और उत्तराखंड के बीच सीधी ट्रेन सेवा का विस्तार किया है. इससे मुंबई वासियों के लिए देहरादून, ऋषिकेश, और रामनगर जैसे स्थानों तक पहुंचना आसान हो गया है.

अब मुंबई से उत्तराखंड सीधे दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने किया विस्तार, जानिए तारीख और पूरा रूट
Indian Railways
file photo

Indian Railways: अगर आप इस गर्मी में मुंबई से उत्तराखंड जाने की योजना बना रहे हैं और लंबे व थकाने वाले सफर को लेकर चिंता में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल और काठगोदाम के बीच चलने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सेवा बढ़ा दी है. इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा आसान, तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

स्पेशल ट्रेन की बढ़ाई गई तारीखें

मुंबई से उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे ने मुंबई और उत्तराखंड के बीच सीधी ट्रेन सेवा का विस्तार किया है. इससे मुंबई वासियों के लिए देहरादून, ऋषिकेश, और रामनगर जैसे स्थानों तक पहुंचना आसान हो गया है. पश्चिम रेलवे ने गर्मी की भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस से उत्तराखंड के लिए एक मुख्य सुपरफास्ट ट्रेन के फेरे बढ़ाए हैं.

ट्रेन का रूट

यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से चलकर कई अहम स्टेशनों से होकर गुजरती है. जैसे- सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, मथुरा जंक्शन और बरेली जंक्शन आदि. इसके बाद ट्रेन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अन्य स्टेशनों जैसे- हल्द्वानी और लालकुआं जंक्शन से होते हुए आखिरी में काठगोदाम पहुंचती है.

यह भी पढ़ें:- अब दिल्ली से फरीदाबाद सिग्नल फ्री होगा सफर, आश्रम चौक से सराय ख्वाजा तक बनेगा 6 लेन नई एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड की पहाड़ियों तक आसान पहुंच

मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलने से अब उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों तक पहुंचना आसान हो गया है. यात्री अब हल्द्वानी, लालकुआं और काठगोदाम जैसी जगहों पर बिना बार-बार ट्रेन बदलें आराम से पहुंच सकते हैं. इससे उनका समय बचेगा और यात्रा भी कम थकाने वाली होगी. इस ट्रेन के बढ़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और मुंबई से वीकेंड ट्रिप प्लान करना आसान हो जाएगा. अब लोग बिना ज्यादा परेशानी के जल्दी-जल्दी उत्तराखंड घूमने जा सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com