विज्ञापन

Bomb Threat: फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Bomb Rumors: दरअसल, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइन को उड़ान के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा. धमकी मेल के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट को अलर्ट कर दिया गया.

Bomb Threat: फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका', बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
BOMB BLAST THREAT FLIGHT ARRIVING FROM FRANKFURT TO HYDERABAD
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bomb Threat In Flight: हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया. जैसे ही फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसे आइसोलेशन में ले जाकर जांच शुरू की गई है. घटना तब हुई जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी.

दरअसल, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा एयरलाइन को उड़ान के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा. धमकी मेल के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट को अलर्ट कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-Azab-Gazab: पहला ऐसा मामला, महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की, सभी सुरक्षित!

बम की अफवाह के बीच फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई

रिपोर्ट के मुताबिक बम की अफवाह के बीच फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई. लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई. यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई. शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सुरक्षा एजेंसी अब ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

एयरपोर्ट पर 11,85,930 रुपए मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ा गया एक यात्री

हैदराबाद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है. सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई. यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था. यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों द्वारा पकड़ी गई.

ये भी पढ़ें-यूपी में मिला गड़ा हुआ खजाना, बेतवा नदी के किनारे घूम रहे युवकों के हाथ लगा 'इतिहास का जैकपॉट'

सवाल, विदेशी मुद्रा कहां से आया और बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था'

विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया सैयद इस्माइल अलीजब नामक युवक के बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई. अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है और अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें-गोरखपुर की अनोखी शादी: आईसीयू में भर्ती दुल्हन की भरी मांग, बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया दूल्हा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com