विज्ञापन

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, IAS अफसर समेत कई विभागों के सचिव बदले गए

Bihar IAS Transfer List 2026: माना जा रहा है कि सरकार ने यह फेरबदल आगामी विकास परियोजनाओं और विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए किया है. देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी.

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, IAS अफसर समेत कई विभागों के सचिव बदले गए
बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
NDTV

Bihar News: बिहार सरकार ने शुक्रवार को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है.

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नाम के सेंथिल कुमार का है, जिन्हें अब श्रम संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है. वहीं, पंकज कुमार पाल को पथ निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विकास कार्यों को गति देने के लिए ए के सिंह को सूचना प्रावैधिकी विभाग (IT) का सचिव बनाया गया है.

विभागवार नए सचिवों की सूची

सरकार ने कई अहम विभागों के नेतृत्व में बदलाव किया है, जो इस प्रकार है:

इसी तरह, दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. विनोद सिंह गुंजियाल को शिक्षा के साथ-साथ खेल विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है. धर्मेंद्र कुमार सिंह को गन्ना उद्योग विभाग का नया सचिव बनाया गया है. अवनीश कुमार सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद की कमान सौंपी गई है. वहीं, हिमांशी शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग का जिम्मा दिया गया है.

प्रमंडलीय स्तर पर भी फेरबदल

अधिसूचना के अनुसार, केवल पटना ही नहीं बल्कि प्रमंडलों में भी अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है. प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा, पूर्णिया के जिलाधिकारी (DM) अंशुल कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रशासनिक कसावट की कवायद

नई अधिसूचना के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई से सचिवालय से लेकर प्रमंडलों तक हड़कंप की स्थिति है.

ये भी पढ़ें:- जितना लंबा पुल..उतना ज्यादा टैक्स वसूलेगी बिहार सरकार, नई टोल नीति को अंतिम रूप देने में जुटे अधिकारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com