विज्ञापन

RAC- वेटिंग टिकट वालों की बल्ले-बल्ले... अब मोबाइल पर ही मिनटों में देखें ट्रेन में कहां खाली है सीट

क्या आप वेटिंग या फिर RAC टिकट से ट्रैवल करने जा रहे हैं? यदि हां, तो इसकी सीट के लिए अब आपको बार-बार TTE के पास जाने की जरूरत नहीं है. आप इस तरह से खाली बर्थ की लिस्ट देख सकते हैं...

RAC- वेटिंग टिकट वालों की बल्ले-बल्ले... अब मोबाइल पर ही मिनटों में देखें ट्रेन में कहां खाली है सीट
NDTV graphics

क्या अभी भी आपकी ट्रेन की टिकट RAC या वेटिंग लिस्ट में है? अगर हां, तो सीट के लिए आको बार-बार TTE के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि भारतीय रेलवे ने अपने पेसेंजर के लिए एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए वे अपने मोबाइल फोन पर ही बैठे-बैठे ट्रेन में उपलब्ध खाली बर्थ की जानकारी देख सकते हैं. 

इसके लिए आपको बस अपने मोबाइल में IRCTC Rail Connect ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है. इसके अलावा आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले डिजिटल चार्ट के जरिए भी खाली बर्थ का पता आसानी से लगा सकते हैं. इस सुविधा से यात्रियों को यात्रा के दौरान उपलब्ध सीटों की स्थिति पहले से जानने और अपनी योजना बनाने में काफी मदद मिलेगी.

कब देख सकते हैं कोच में खाली बर्थ की लिस्ट?

IRCTC के मुताबिक, रिजर्वेशन का पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से करीब 4 घंटे पहले जारी किया जाता है. वहीं, दूसरा और अंतिम चार्ट ट्रेन चलने से लगभग 30 मिनट पहले तैयार हो जाती है. ऐसे में दूसरे चार्ट के जारी होने के बाद खाली बची सीटों और बर्थ की जानकारी भी अपडेट हो जाती है. इस स्थिति में RAC और वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को यह जानने में आसानी हो जाती है कि ट्रेन के किन डिब्बों में सीटें उपलब्ध हैं.

मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में खाली सीटों की लिस्ट

अगर आप वेटिंग या फिर RAC में ट्रैवल करने जा रहे हैं, तो खाली सीट की लिस्ट पहले पता कर लें...

  • ट्रेन में खाली सीट का पता करने के लिए सबसे पहले IRCTC Rail Connect ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की जरूरत है. 
  • इसके बाद ऐप में Trains सेक्शन में जाएं और Charts/Vacancy विकल्प चुनें.
  • इसके बाद ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन की जानकारी भरकर Get Train Chart पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही कोचवार सीटों और खाली बर्थ की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी, जिससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना का पहले से अंदाजा हो सकेगा.

अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है सीट की उपलब्धता

डिजिटल चार्ट में सीटों की उपलब्धता आपको अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है. अगर किसी कोच में बर्थ पर हरा रंग दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि वह सीट पूरी तरह खाली है. वहीं, अन्य रंग यह संकेत देते हैं कि सीट सिर्फ कुछ स्टेशनों के बीच ही उपलब्ध रहेगी. इससे यात्रियों को आसानी से समझने में मदद मिलती है कि कौन-सी सीट कितनी दूरी तक खाली है और सीट मिलने की संभावना कितनी है.

सीट दिखने का मतलब ये नहीं की सीधे कर सकते हैं उस पर कब्जा

बता दें कि डिजिटल चार्ट में सीट खाली दिखने का मतलब यह नहीं है कि आप उस पर सीधे जाकर बैठ सकते हैं. अगर आपकी टिकट RAC या वेटिंग लिस्ट में है, तो सीट आवंटन के लिए सबसे पहले ट्रेन में मौजूद टीटीई (TTE) से आपको संपर्क करने की जरूरत है. 

रेलवे के नियमों के अनुसार, खाली सीट या बर्थ का आधिकारिक आवंटन सिर्फ TTE ही कर सकता है. अगर सीट आवंटन पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान करना होगा और बदले में TTE से आधिकारिक रसीद लेना भी जरूरी है. इससे आगे होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - Indian Railways: IRCTC की 'सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा' शुरू, 11 दिन में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें किराया, रूट और पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCT, IRCT Travel Plans, IRCTC, Waiting Ticket, Waiting Ticket New Rule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com