विज्ञापन

Jio vs Airtel Plan: फैमिली के लिए Jio और Airtel प्लान ऑप्शन, जानिए किसमें होगी ज्यादा बचत

Airtel and Jio Postpaid Family Plan: Jio और Airtel के पोस्टपेड फैमिली प्लान के जरिए पूरा परिवार एक ही बिल में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा का फायदा उठा सकता है.

Jio vs Airtel Plan: फैमिली के लिए Jio और Airtel प्लान ऑप्शन, जानिए किसमें होगी ज्यादा बचत
Airtel and Jio Postpaid Family Plan
file photo

Airtel and Jio Postpaid Family Plan: आज के समय में हर किसी के पास स्मार्ट फोन है. घर में 4-5 सदस्य हैं, तो सभी के बास स्मार्ट फोन है. बच्चे बड़े होते हैं तो उन्हें भी स्मार्ट दिलाना पड़ता है और स्मार्ट फोन बिना इंटरनेट के किसी काम का नहीं. हर फोन के लिए अलग-अलग रिचार्ज करवाना जरूरी हो गया है. अगर, आप भी अपने परिवार के चार सदस्यों के लिए अलग‑अलग मोबाइल रिचार्ज कराते हैं और हर महीने 1,500 से 2,000 तक खर्च हो जाता है और महीने के अंत में ये खर्च बोझ लगने लगता है और कई बार बीच महीने में ही डेटा भी खत्म हो जाता है. ऐसे में हम आपको Jio और Airtel के कुछ ऐसे प्लान बता रहे हैं, जो आपको बचत के साथ-साथ अच्छा अनुभव भी दे सकते हैं. आप अपनी आवश्यकता के अनुसार तय कर सकते हैं कि आपके लिए एयरटेल का प्लान अच्छा है या फिर जियो का प्लान.

Jio और Airtel के पोस्टपेड फैमिली प्लान के जरिए पूरा परिवार एक ही बिल में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा का फायदा उठा सकता है. अलग‑अलग रिचार्ज की झंझट खत्म होगी और हर महीने पैसों की बचत भी होगी. इन प्लानों में फ्री OTT सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G डेटा जैसे फायदे भी मिलते हैं, जिससे आपकी डिजिटल जिंदगी और बेहतर हो सकती है.

Jio पोस्टपेड फैमिली प्लान

Reliance Jio का JioPlus फैमिली प्लान उन परिवारों के लिए बेहतरीन है, जो कम कीमत में अच्छी नेटवर्क सेवा चाहते हैं. Jio का सबसे लोकप्रिय फैमिली प्लान 449 से शुरू होता है. इस बेस प्लान में 75GB डेटा (मुख्य सिम पर) अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं. आप इस प्लान में 3 अतिरिक्त सदस्य सिर्फ 150 प्रति सिम में जोड़ सकते हैं. इसका मतलब यह है कि 4 लोगों का परिवार सिर्फ 899 रुपये में पूरे महीने कनेक्टेड रह सकता है. प्रति व्यक्ति लगभग 225 रुपये, जो किसी भी सामान्य प्रीपेड रिचार्ज से काफी सस्ता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि Jio True 5G वेलकम ऑफर, जिसमें पूरी तरह अनलिमिटेड 5G डेटा, पूरे परिवार के लिए Jio Cinema और Jio Cloud जैसे ऐप्स की फ्री सुविधा होती है. इससे न सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट का अनुभव बेहतर होता है, बल्कि एंटरटेनमेंट भी बिना किसी रुकावट के मिलता है.

एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान

अगर आपको मजबूत नेटवर्क के साथ मनोरंजन भी चाहिए, तो एयरटेल के पोस्टपेड फैमिली प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हैं. एयरटेल बेहतरीन नेटवर्क के साथ‑साथ कई प्रीमियम फायदे भी देता है. एयरटेल का 699 रुपये वाला स्टील प्लान दो लोगों के लिए उपयुक्त है. इसमें 1+1 कनेक्शन, अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और Amazon Prime व Disney+ Hotstar जैसे लोकप्रिय OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है. बड़ी फैमिली के लिए एयरटेल के 1199 और 1399 रुपये वाले प्लान उपलब्ध हैं. इन प्लानों में चार लोगों के लिए 190GB से 240GB तक डेटा मिलता है. इन प्लानों की एक खास सुविधा है डेटा रोलओवर यानी अगर इस महीने डेटा बच जाता है, तो वह अगले महीने में जुड़ जाता है. इससे डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहती.

यह भी पढ़ें:- पेट्रोल, डीजल और LPG की नहीं कोई कमी, घबराहट में न करें ज्यादा खरीदारी, केंद्र ने जनता के लिए जारी की एडवाइजरी

प्रीपेड vs पोस्टपेड फैमिली प्लान

अक्सर लोग सोचते हैं कि पोस्टपेड प्लान महंगे होते हैं, लेकिन सच्चाई इसके उलट है. अगर चार लोग प्रीपेड इस्तेमाल करते हैं और हर एक का 400–500 रुपये का रिचार्ज होता है, तो महीने का खर्च 2,000 रुपये से ज्यादा हो जाता है. वहीं, जियो का फैमिली प्लान 899 से शुरू होता है और एयरटेल का 1,199 से, इससे आप हर महीने 700 से 1,000 रुपये तक बचा सकते हैं, जो एक साल में 10,000 से ज्यादा की बचत है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com