विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की टेंशन खत्म, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ प्लान करें ये 10 ट्रेन रूट ट्रिप

Best Budget Train Trips: बढ़ती ईंधन कीमतों के दौर में अब हर ट्रिप के लिए कार निकालना जरूरी नहीं है. कई रूट्स पर ट्रेन न सिर्फ जेब बचा सकती है, बल्कि सफर को ज्यादा आरामदायक और यादगार भी बना सकती है. इस आर्टिकल में जानें 10 ऐसे ही ट्रेन सफर.

डीजल-पेट्रोल की टेंशन खत्म, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ प्लान करें ये 10 ट्रेन रूट ट्रिप
Budget Train Trips: रोड ट्रिप की जगह ट्रेन से करें ट्रैवल, ये हैं 10 बेस्ट रूट्स. (AI Generated Image)

Best Train Routes: छुट्टियां शुरू होते ही दोस्तों या परिवार के साथ कार निकालकर लंबी रोड ट्रिप पर निकल जाना कई लोगों को बहुत अच्छा लगता है. लेकिन पेट्रोल और डीजल की बढ़ती हुई कीमतों ने इसे भी मुश्किल बना दिया है. और सिर्फ फ्यूल ही नहीं, टोल टैक्स, होटल स्टे, पार्किंग और ट्रैफिक में खर्च होने वाला समय भी जेब पर असर डालता है. ऐसे में अब कई लोग ट्रेन ट्रैवल को ज्यादा प्रैक्टिकल और बजट फ्रेंडली ऑप्शन मान रहे हैं. अच्छी बात यह है कि भारत में कई ऐसे रेल रूट मौजूद हैं, जहां सफर सिर्फ सस्ता ही नहीं, बल्कि बेहद खूबसूरत और यादगार भी बन जाता है.

10 सबसे अच्छे ट्रेन रूट- (10 Best Train Routes)

1. दिल्ली से कालका और फिर शिमला-
अगर आप पहाड़ों की रोड ट्रिप पर हजारों रुपये का फ्यूल खर्च नहीं करना चाहते, तो कालका-शिमला रेल रूट शानदार विकल्प माना जाता है. यूनेस्को हेरिटेज लिस्ट में शामिल यह टॉय ट्रेन सफर भारत के सबसे खूबसूरत रेल रूट्स में गिना जाता है.

2. मुंबई से गोवा-
गोवा रोड ट्रिप जितनी पॉपुलर है, उतना ही चर्चित कोंकण रेलवे का ट्रेन सफर भी माना जाता है. समुद्र, सुरंगों और पहाड़ों के बीच गुजरती ट्रेन कई यात्रियों को कार से ज्यादा आरामदायक लगती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. चेन्नई से रामेश्वरम-
भारत के सबसे आइकॉनिक रेल सफरों में गिने जाने वाले इस रूट पर 2025 में भारत के पहले वर्टिकल-लिफ्ट सी रेलवे ब्रिज नए पंबन रेलवे ब्रिज के शुरू होने के बाद ट्रेन सेवाएं दोबारा सीधे रामेश्वरम तक बहाल कर दी गई हैं. समुद्र के ऊपर से गुजरती यह यात्रा आज भी देश की सबसे दिलचस्प रेल यात्राओं में गिनी जाती है.

4. दिल्ली से वाराणसी-
दिल्ली से वाराणसी तक लंबी ड्राइव काफी थकाऊ पड़ सकती है. ऐसे में वंदे भारत और दूसरी तेज ट्रेनों ने इस रूट को काफी आसान और सुविधाजनक बना दिया है.

5. कोलकाता से दार्जिलिंग-
कोलकाता से दार्जिलिंग जाने वाले कई यात्री पहले ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचते हैं. वहां से दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे यानी मशहूर टॉय ट्रेन का सफर शुरू होता है, जिसे दुनिया के सबसे आइकॉनिक पहाड़ी रेल रूट्स में गिना जाता है. पहाड़ों और बादलों के बीच चलने वाली यह ट्रेन यात्रा आज भी लोगों को खास अनुभव देती है.

6. दिल्ली से कटरा-
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन अक्सर ज्यादा इकोनॉमिकल और कन्वेनिएंट मानी जाती है. लंबी ड्राइव की तुलना में यहां रेल यात्रा कई लोगों को ज्यादा आसान लगती है.

7. पुणे से गोवा-
पुणे से गोवा तक की रोड ट्रिप खूबसूरत जरूर है, लेकिन फ्यूल और टोल का खर्च काफी बढ़ सकता है. ऐसे में कोंकण रेलवे का ट्रेन सफर ज्यादा रिलैक्सिंग विकल्प बन सकता है.

8. बेंगलुरु से कोच्चि
दक्षिण भारत का यह रेल रूट हरियाली, बैकवॉटर्स और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. लंबी ड्राइव की बजाय ट्रेन यहां ज्यादा आरामदायक अनुभव दे सकती है.

9. बेंगलुरु से मेट्टूपालयम और फिर ऊटी
ऊटी की पहाड़ी ड्राइव हर किसी के लिए आसान नहीं होती. ऐसे में मेट्टूपालयम तक ट्रेन और फिर नीलगिरि माउंटेन रेलवे का सफर कई लोगों को ज्यादा यादगार लगता है.

10. मुंबई से अहमदाबाद-
अगर आप फैमिली या बिजनेस ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ट्रेन कई बार रोड ट्रिप से ज्यादा प्रैक्टिकल साबित हो सकती है. वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनों ने इस रूट को और लोकप्रिय बना दिया है.

रोड के बजाय ट्रेन क्यों?

अगर परिवार बड़ा हो, तो कई बार कार यात्रा सस्ती लग सकती है. लेकिन बढ़ती फ्यूल कीमतें, टोल टैक्स, हाईवे फूड और होटल खर्च जोड़ने के बाद लंबी दूरी पर ट्रेन कई लोगों को ज्यादा इकोनॉमिकल पड़ने लगती है. और बात अगर सुरक्षा व आराम की हो तो ट्रेन में लगातार ड्राइविंग का स्ट्रेस नहीं रहता. लोग सफर के दौरान आराम, काम या फैमिली टाइम भी इंजॉय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह

दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com