विज्ञापन

अब आपके मोहल्ले में ही बनेगा पिंक पास, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत, जानिए कब और कहां लगेगा पिंक पास कैंप

दिल्ली सरकार ने RWA के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत पिंक पास बनवाने के लिए मोहल्ला स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे.

अब आपके मोहल्ले में ही बनेगा पिंक पास, लंबी लाइनों से मिलेगी राहत, जानिए कब और कहां लगेगा पिंक पास कैंप
Pink card camp

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार ने भीषण गर्मी में महिलाओं को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, बसों में मुफ्त यात्रा के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (Pink Saheli Smart Card) सीधे मोहल्ले स्तर पर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. इस योजना के तहत अब महिलाओं को केंद्र खोजने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने नजदीकी डीटीसी (DTC) डिपो, SDM कार्यालयों और विशेष कैंपों से यह कार्ड बनवा सकती हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा का ऐलान किया है. भीषण गर्मी में महिलाओं को डीटीसी की बसों में फ्री सफर के लिए पिंक पास बनवाने के लिए अब लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली सरकार ने शहर के RWA के साथ मिलकर एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत पिंक पास बनवाने के लिए मोहल्ला स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे.

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को घर के नजदीक ही पिंक पास प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें टोकन के लिए कार्यालयों में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़े. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली में पहला कैंप इस रविवार से सेंट्रल दिल्ली के नबी करीम इलाके में लगेगा. धीरे धीरे शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इनका विस्तार किया जाएगा. यह पहल विशेष रूप से महिलाओं को गर्मी से बचाने के लिए की गई है.

यह भी पढ़ें:- AC ब्लास्ट होने से पहले देता है ये 5 संकेत, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है खतरा, आज ही चेक करें

पिंक सहेली कार्ड क्या है?

पिंक सहेली यह 2 मार्च 2026 से जारी किया गया है. यह एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) आधारित स्मार्ट कार्ड है, जो डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर को डिजिटल बनाता है.

जुलाई में बंद हो जाएगी पिंक टिकट

दिल्ली सरकार ने पिंक टिकट को बंद करने का फैसला किया है. जुलाई के अंत तक पिंक टिकट को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. जुलाई के बाद सिर्फ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही फ्री सफर की सुविधा मिलेगी, जिसे इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर टैप करना होगा.

पिंक कार्ड कौन बनवा सकता है?

यह सुविधा सिर्फ दिल्ली की निवासी महिलाओं के लिए है. 12 साल अधिक उम्र की हर महिला और लड़की पिंक बनवा सकती है. आवेदन के लिए दिल्ली का आधार कार्ड, एक एक्टिव मोबाइल नंबर और दो पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com