New PNG Gas Connection Offer: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी तेल और गैस की सप्लाई पर दिखाई देने लगा है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी सिलेंडर की किल्लत की तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई लोगों को नया गैस सिलेंडर बुक करने में दिक्कत आ रही है, तो कहीं बुकिंग के बाद सिलेंडर मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा कई गैस की कमी के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में रेस्टोरेंट और ढाबे बंद होने के खबरें आई हैं. इसी बीच लोगों ने LPG से पीएनजी कनेक्शन लेना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी PNG का नया कनेक्शन लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, कुछ कंपनियों ने ऑफर शुरू किया है, जिसके चलते जो लोग 31 मार्च से पहले नया कनेक्शन लेते हैं, उन्हें कुछ छूट मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन ऑफर के बारे में...
यह भी पढ़ें: PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं? पहले ऐसे चेक करें आपके इलाके में सुविधा है या नहीं
उपभोक्ता को क्या-क्या मिलेगा ऑफर?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बीते सोमवार को देश में LPG गैस सिलेंडर के हालातों पर अहम जानकारियां साझा कीं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उपभोक्ता PNG गैस कनेक्शन लेने के लिए अपने शहर की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी में ईमेल, कस्टमर पोर्टल या कॉल सेंटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
During a media briefing on the prevailing situation in #WestAsia, Sujata Sharma, Joint Secretary, Ministry of Petroleum and Natural Gas encouraged citizens to adopt cleaner fuel for cooking. She also said that to promote the usage of PNG, oil companies are giving incentives on… pic.twitter.com/gKu52ox2xH
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) March 16, 2026
IGL का ऑफर
दिल्ली-एनसीआर में गैस सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) एलपीजी से PNG पर शिफ्ट करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक की मुफ्त गैस दे रही है. इस ऑफर के लिए उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेना जरूरी होगा.
महानगर गैस लिमिटेड का ऑफर
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने नए घरेलू PNG कनेक्शन पर लगने वाला 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज माफ कर दिया है. इसके अलावा, कमर्शियल कनेक्शन लेने पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी पूरी तरह माफ कर दी गई है.
गेल और BPCL का ऑफर
GAIL गैस लिमिटेड की बात करें तो कंपनी घरेलू PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की मुफ्त गैस दे रही है. इसके साथ ही BPCL ने सभी कमर्शियल PNG कनेक्शनों पर सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह खत्म कर दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं