आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस एक जरूरी आर्थिक सुरक्षा कवच बन चुका है. यह न सिर्फ हमारा मेडिकल खर्चों का बोझ कम करता है, बल्कि मुश्किल समय में आर्थिक चिंता से भी राहत देता है. हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद कई माता-पिता के मन में यह सवाल उठता है कि नवजात शिशु को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कब जोड़ा जा सकता है. अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. आइए जानते हैं कि जन्म के कितने घंटे या दिनों बाद बच्चे को हेल्थ इंश्योरेंस में शामिल किया जा सकता है और इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
हेल्थ इंश्योरेंस में कब जुड़ सकता है नवजात शिशु?
जन्म के बाद बच्चे को पॉलिसी में कब एड कर सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह की पॉलिसी ली है. पॉलिटी के आधार पर इसका समय निर्धारित होता है. सामान्य पॉलिसी में आप 90 यानि 3 महीने के बाद बच्चे को एड कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके पास मैटनिटी या फिर कॉर्पोरेट पॉलिसी है, तो आप 24 से 48 घंटे में बच्चे को एड कर सकते हैं.
सामान्य पॉलिसी कब और कैसे जुड़ता है बच्चा?
अगर आपके पास कोई पॉलिसी पहले से है और वो पॉलिसी फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है, तो आप उसमें अपने बच्चे को जोड़ सकते हैं. लेकिन इस पॉलिसी में 90 दिनों के बाद ही बच्चे को एड किया जा सकता है. वहीं, कुछ पॉलिसी अगले रिन्यूअल में बच्चे को एड करती है. हालांकि, बच्चा होने की सूचना और बर्थ सर्टिफिकेट आपको जन्म के तुरंत बाद ही देना होगा.
मैटरनिटी पॉलिसी कब और कैसे एड होता है बच्चा?
यदि आपने म हेल्थ इंश्योरेंस की मैटरनिटी पॉलिसी ली है, तो आप बच्चे के जन्म के तुरंत बाद या जन्म के 30 से 90 दिनों के अंदर एड कर सकते हैं. बच्चे को एड करने के लिए आपको हॉस्पिटल की ओर से दिया गया बर्थ सर्टिफिकेट देना होता है.
कार्पोरेट पॉलिसी का क्या है नियम?
अगर आप कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में अपने बच्चे को एड कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको जन्म के तुरंत बाद ही सबसे पहले एचआर को मेल करना होता है. इस पॉलिसी में बच्चा तुरंत या फिर 24 से 48 घंटे के अंदर एड हो जाता है. हालांकि, कुछ पॉलिसी 90 दिनों की भी कैपिंग रखती है. इसलिए अगर आपके बच्चे की डिलीवरी होने वाली है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने कंपनी के HR से बात जरूर करें.
ये भी पढ़ें - हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने की 5 बड़ी वजहें, पॉलिसी लेते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं