विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, चेक करें आज के रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रूड ऑयल के रेट के हिसाब से ही तय की जाती है. यही वजह है कि क्रूड ऑयल के भाव के आधार पर पेट्रोल- डीजल के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, चेक करें आज के रेट
सरकार ने पिछले साल 22 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की थी.
नई दिल्ली:

तेल की कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नए (Petrol Diesel Price Today) दाम जारी कर दिए हैं. फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी तरह की कोई तब्दीली नहीं की गई. नतीजतन देश के मुख्य शहर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.

तेल कंपनियों की तरफ से जारी नए भाव के मुताबिक आज मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत  94.27 रुपये प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 94.24 रुपये प्रति लीटर हैं.

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत-

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
स्रोत : इंडियन ऑयल

इस तरह से चेक करें शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल (HowTo Check Diesel Petrol Price Daily) के दाम क्या है?. ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं. दाम चेक करने के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा.  इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Petrol Diesel Price, Latest Petrol Diesel Prices, Fuel Rates In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com