इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस हफ्ते की शुरुआत में नया इनकम टैक्स रिटर्न पोर्टल लॉन्च किया था. नए आईटीआर पोर्टल को ई-फाइलिंग 2.0 (e-filing 2.0) नाम दिया गया है. इस नए पोर्टल के जरिए रिटर्न फाइल करने से लेकर रिटर्न का रिफंड पाने की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी. यह वेबसाइट अब टैक्सपेयर्स के लिए उपलब्ध है. टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि टैक्सपेयर्स को अपने डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) को दोबारा रजिस्टर करना होगा. वहीं आपको अपनी इनकम टैक्स प्रोफाइल भी अपडेट करनी होगी क्योंकि डिपार्टमेंट ने नई साइट पर आपकी डिटेल्स पुरानी साइट से ट्रांसफर नहीं की हैं.
हालांकि, इस नए पोर्टल पर आपको कई सुविधाएं मिली हुई हैं. आप कई सारी डिटेल्स खुद अपडेट कर सकेंगे, जिससे डेटा को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं आएगी, वहीं आईटीआर की प्री-फाइलिंग में भी आसानी हो जाएगी. आप अपना कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन, सर्टिफिकेट्स, PAN, TAN, ERI जैसी कई जानकारियां अपडेट कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये डिटेल कर सकेंगे अपडेट
- आय के स्रोत की जानकारी.
- बैंक अकाउंट और डीमैट अकाउंट की जानकारी.
- डिजिटल सिग्नेचर अपडेट (विभाग ने कहा है कि आप नई वेबसाइट पर अपना डिजिटल सिग्नेचर जरूर सर्टिफिकेट जरूर अपडेट कर लें).
- कॉन्टैक्ट डिटेल (OTP ऑथेंटिकेशन के जरिए).
- आपके नाम, जन्मदिन जैसी बेसिक निजी जानकारियां.
नंदन नीलेकणि ने ट्वीट का दिया जवाब, इनकम टैक्स की नई साइट में गड़बड़ियों पर भड़की थीं वित्त मंत्री
नए टैक्स पोर्टल पर ऐसे अपडेट करें मोबाइल नंबर, मेल आईडी
- सबसे पहले www.incometax.gov.in पर जाएं.
- इंडिविजुअल/HUF टैब पर क्लिक करें.
- यूजर आईडी में अपना PAN नंबर एंटर करें और फिर कंटीन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना सिक्योर मैसेज एक्सेस कन्फर्म करें.
- अपना पासवर्ड डालने के बाद कंटीन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें.
- लॉगिन होने के बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू से अपडेट प्रोफाइल ऑप्शन सिलेक्ट करें.
- पैन या आधार नंबर डालें.
- प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भरें.
- इसके बाद कन्फर्म ऑप्शन पर क्लिक करें.
कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में कोई गलती है तो ऑनलाइन कर सकेंगे ठीक, जान लीजिए प्रोसेस
ऐसे चेक करें कि आपका डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर्ड है या नहीं
आपका डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर्ड है या नहीं, यह चेक करने के लिए अपनी प्रोफाइल में जाकर रजिस्टर DSC ऑप्शन पर क्लिक करें. अगर आपका DSC रजिस्टर नहीं है या एक्सपायर्ड है तो CA/Company/ERI लॉगिन करने के बाद आपको इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं