विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए काम करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन

National Awards 2026: राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है. जिन लोगों या संस्थाओं ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है, उनके पास अपने प्रयासों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अच्छा मौका है.

दिव्यांगों के लिए काम करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे और कहां करें रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय पुरस्कार 2026
X- @socialpwds

National awards 2026: देशभर में दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाले लोगों, संस्थाओं और संगठनों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने ‘राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' के लिए आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आपने शिक्षा, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, एक्सेसिबिलिटी, सोशल अवेयरनेस या दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए शानदार काम किया है, तो अब आपके काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है. विभाग की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि यह पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक प्रयासों की पहचान है. यही वजह है कि इस घोषणा के बाद सोशल सेक्टर से जुड़े लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, संस्थाएं भी कर सकती हैं आवेदन

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत स्तर पर काम करने वाले लोग, एनजीओ, संस्थाएं, कंपनियां और दूसरे संगठन भी आवेदन कर सकते हैं. सरकार का मकसद ऐसे प्रयासों को सामने लाना है, जिन्होंने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विभाग के ऑफिशियल अकाउंट से साझा की गई पोस्ट में लोगों से आवेदन करने की अपील भी की गई है. पोस्ट में साफ कहा गया है कि अगर आपने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, तो यह राष्ट्रीय पहचान पाने का सुनहरा अवसर हो सकता है.

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन

पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार आवेदन और नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक आवेदकों को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. विभाग ने लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें:- Census 2026: घर से दूर रहकर काम या पढ़ाई कर रहे हैं? तो कहां होगी आपकी जनगणना, जानिए क्या हैं नियम

31 जुलाई 2026 है आखिरी तारीख

राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है. ऐसे में जिन लोगों या संस्थाओं ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम किया है, उनके पास अपने प्रयासों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अच्छा मौका है. सरकार की इस पहल को सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन लोगों को पहचान मिलेगी जो लंबे समय से बिना किसी चर्चा के समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com