विज्ञापन

Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: इस नई योजना में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई

Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं, अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे.

Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: इस नई योजना में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कैसे करें अप्लाई
Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
file photo

Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे. वहीं, अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे. महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा AAP ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किया था. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया, जो कुल 2.60 लाख करोड़ रुपये का है. इसी दौरान उन्होंने “मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना” की घोषणा की. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे जमा करेगी.

यह भी पढ़ें:- TATA Launches New Pension Plan: टाटा का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जानिए किसको और कैसे मिलेगा फायदा

भगवंत मान सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के लगभग चार साल बाद यह नई योजना शुरू की है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सरकार अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं के खातों में हर महीने 1,500 रुपये जमा करेगी. इस घोषणा का समय भी खास रहा, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन की गई और पहली बार राज्य का बजट रविवार को पेश किया गया.

पात्रता

पंजाब के वित्त मंत्री ने इस योजना को दुनिया की पहली "सर्वजन नकद सहायता योजना" (universal cash transfer) बताया. उन्होंने कहा कि पंजाब की हर 18 साल से ऊपर की महिला इस योजना का लाभ ले सकेगी.

किन्हें लाभ नहीं मिलेगा
  • वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी
  • वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक (MP/MLA)
  • आयकर देने वाली महिलाएं
वित्त वर्ष 2026-27 में योजना पर 9,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, घर के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 2026-27 में इस योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, ताकि इसे समय पर और पारदर्शी तरीके से लागू किया जा सके. यह बजट आम आदमी पार्टी सरकार का 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आखिरी बजट है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com