विज्ञापन

छोटे कारोबारियों को बड़ी सुविधा, घर बैठे मिनटों में निपटेंगे पेमेंट विवाद, जानिए MSME ODR Portal पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

छोटे कारोबारियों के लिए भारत सरकार ने MSME ODR Portal की सुविधा शुरू की है, जिससे अब पेमेंट से जुड़े विवादों को घर बैठे मिनटों में सुलझाया जा सकता है.

छोटे कारोबारियों को बड़ी सुविधा, घर बैठे मिनटों में निपटेंगे पेमेंट विवाद, जानिए MSME ODR Portal पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी सुविधा
file photo

छोटे कारोबारियों (MSMEs) के लिए भारत सरकार ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है, जिससे अब पेमेंट से जुड़े विवादों को घर बैठे मिनटों में सुलझाया जा सकता है. MSME ODR Portal (Online Dispute Resolution) के माध्यम से अब पेमेंट में देरी या पेमेंट न मिलने जैसी समस्याओं का हल 90 से 120 दिनों के भीतर किया जा सकता है. इसका मकसद छोटे कारोबारियों को समय पर पेमेंट न मिलने की समस्या से राहत देना है. इस पोर्टल की मदद से अब छोटे सप्लायर (MSME) अपने भुगतान से जुड़े विवादों को जल्दी और कम खर्च में सुलझा सकते हैं. इसके लिए उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत

यह पोर्टल खास तौर पर उन मामलों के लिए बनाया गया है, जहां खरीदार तय समय के भीतर पैसे का भुगतान नहीं करते. ऐसे मामलों में MSME सप्लायर और खरीदार के बीच ऑनलाइन मेडिएशन और आर्बिट्रेशन के जरिए निपटाए जाएंगे. सरकार की इस पहल का उद्देश्य MSME सेक्टर के लिए शिकायत निवारण प्रक्रिया को मजबूत बनाना है, ताकि छोटे उद्योगों को उनका पैसा समय पर मिल सके और उनका कारोबार बिना परेशानी के चलता रहे.

पेमेंट से जुड़े विवादों का जल्द होगा निपटारा

फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज के सेक्रेटरी जनरल, अनिल भारद्वाज ने बताया कि समय पर पेमेंट न मिलने से छोटे उद्योगों (MSEs) को काफी नुकसान होता है. इससे कई समस्याएं पैदा होती हैं, जैसे ऑर्डर समय पर पूरा न कर पाना, लोन की किस्तें चुकाने में देरी, कर्मचारियों की छंटनी, ज्यादा ब्याज पर पैसा उधार लेना और बाजार में कॉम्पिटिशन कम हो जाना. इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने Online Dispute Resolution (ODR) शुरू किया है. इसमें टेक्नोलॉजी के जरिए विवादों को जल्दी और आसान तरीके से सुलझाया जा सकता है, जिससे पेमेंट से जुड़े मामलों का निपटारा तेजी से हो सके.

MSME ODR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • MSME ODR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) का होना अनिवार्य है.
  • सबसे पहले आधिकारिक MSME ODR पोर्टल पर जाएं.
  • अपने Udyam Registration नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर साइन इन करें.
  • 'File a New Dispute' (नया विवाद दर्ज करें) या 'Claim it as Seller' (विक्रेता के रूप में दावा करें) के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आप और खरीदार (जिसके खिलाफ शिकायत है) का विवरण भरें.
  • इसमें इनवॉइस नंबर, विवादित राशि और तारीखें शामिल करें.
  • इनवॉइस, परचेज ऑर्डर और डिलीवरी के सबूत अपलोड करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के माध्यम से फॉर्म सबमिट करें.

MSME ODR पोर्टल के फायदे

फास्ट रिजॉल्यूशन- 90 से 120 दिनों के भीतर विवाद का निपटारा.

पेपरलेस प्रक्रिया- पूरा मामला ऑनलाइन, घर बैठे या दफ्तर से निपटाया जा सकता है.

कानूनी मान्यता- ODR पोर्टल से मिला फैसला कानूनी रूप से बाध्यकारी होता है.

ऑटोमैटिक सूचना- खरीदार को स्वचालित रूप से नोटिस भेजा जाता है.

यह भी पढ़ें:- अब राशन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, देश के किसी भी कोने में मिल सकेगा हक का अनाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MSMEs, MSMEs Sector
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com