विज्ञापन

MP में अब मीटर बदलने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बिजली दफ्तर, घर बैठे करें आवेदन, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

मध्यप्रदेश में अब खराब या तकनीकी रूप से फॉल्टी बिजली मीटर बदलने के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए अब आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं.

MP में अब मीटर बदलने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बिजली दफ्तर, घर बैठे करें आवेदन, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
बिजली मीटर बदलने के लिए प्रक्रिया
file photo

बिजली मीटर में खराबी आने पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. मध्यप्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मीटर बदलने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है. इसके लिए आपको सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करना होगा, जिससे आपका समय और आने-जाने का खर्च दोनों की बचत भी होगी.

दरअसल, मध्य प्रदेश में आप रहते हैं और आपके बिजली मीटर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या फिर कोई फॉल्ट आ रहा है, तो आपको अब किसी भी दफ्तर में जाने की आवश्यकता नहीं होगी. बिजली मीटर को बदलने के लिए आप अब ऑनलाइन ही शिकायत या फिर आवेदन कर सकते हैं. आप सरल संयोजन पोर्टल पर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. यह प्रक्रिया तेज और पूरी तरह से डिजिटल है. आवेदन करने के बाद जल्द ही विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है. चलिए आपको बताते हैं ऑनलाइन मीटर परिवर्तन के लिए कैसे आवेदन करें?

बिजली मीटर बदलने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रोसेस

वेबसाइट- सबसे पहले MPCZ के आधिकारिक सरल संयोजन पोर्टल saralsanyojan.mpcz.in पर जाएं.

लॉगिन- होमपेज पर 'Other Services' या 'Apply For Other Services' अनुभाग में जाएं.

मीटर प्रतिस्थापन चुनें- 'Other Services' में से 'Meter Replacement' विकल्प पर क्लिक करें.

उपभोक्ता विवरण दर्ज करें- अपना 10 अंकों का IVRS यानी उपभोक्ता नंबर दर्ज करें. इसके बाद आपके मीटर का विवरण और आपका नाम स्क्रीन पर आ जाएगा.

कारण बताएं- मीटर बदलने का कारण चुनें जैसे- मीटर जल गया, खराब है, डिस्प्ले नहीं आ रहा है, या तेज चल रहा है आदि कारण बताएं.

दस्तावेज अपलोड करें- आवश्यक हो, तो मीटर की फोटो या अन्य संबंधित दस्तावेज अपलोड करें.

आवेदन जमा करें- फॉर्म सबमिट करने के बाद, एक आवेदन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए नोट कर लें.

बिजली मीटर बदलने का आवेदन कैसे ट्रैक करें?

अगर, आपने बिजली मीटर बदलने के लिए आवेदन किया है, तो आप अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके लिए आप पोर्टल पर 'Track Application' विकल्प का उपयोग करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं. पोर्टल पर किए गए आवेदन समय सीमा के भीतर हल होने के लिए बाध्य है. अगर, मीटर शुल्क देय है, तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता संपर्क अभियान चला रही है, जहां कैंपों में भी मीटर संबंधी शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:- Long Trip On EV: हाईवे पर फास्ट चार्जर ढूंढने की झंझट होगी खत्म, बस डाउनलोड कर लें ये पांच ऐप्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com