अगर आप पशुपालन करते हैं या डेयरी का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार की 'मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना' के तहत 10 गायों की डेयरी यूनिट लगाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है. इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आमदनी बढ़ाना, गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करना और डेयरी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देना है.
क्या है मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना?
इस योजना के तहत पशुपालकों को 10 स्वदेशी और उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है. सरकार डेयरी यूनिट की कुल लागत की 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी. इससे डेयरी शुरू करने में लगने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा. हालांकि, एक लाभार्थी को अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक की ही आर्थिक सहायता मिल सकती है.
किन गायों पर मिलेगा योजना का लाभ?- गिर नस्ल
- साहीवाल नस्ल
- थारपारकर नस्ल
ये नस्लें अधिक दूध देने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जानी जाती हैं. सरकार का उद्देश्य इन स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा देना भी है.
महिलाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकताइस योजना में महिलाओं को खास महत्व दिया गया है. सरकार ने तय किया है कि कुल लाभार्थियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इससे ग्रामीण महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
आवेदन कब तक कर सकते हैं?📢 गोपालकों के लिए सुनहरा
— DM Chitrakoot (@ChitrakootDm) June 23, 2026
मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी इकाई स्थापना हेतु पात्र गोपालकों को अधिकतम ₹11.80 लाख तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।
🔹 योजना में इकाई लागत का 50% तक अनुदान देय।
🔹 50% लाभार्थी महिला पशुपालकों को… pic.twitter.com/dsoVwsvGQt
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक लोग 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
कैसे करें आवेदन?इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रोसेस आसानी से पूरी हो सके.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खुल रहे 'वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट', पेंडिंग चालान का होगा निपटारा, जान लें डेट, टाइमिंग और लोकेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं