विज्ञापन

Metro Time Change: 22 फरवरी को इन लाइन पर सुबह 3:30 बजे से चलेंगी मेट्रो, DMRC ने जारी की नई मेट्रो टाइमिंग

Metro Time Change: रविवार को चुनिंदा रूट्स पर मेट्रो सेवा सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी. सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेनें मिलेंगी. इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह ही चलेंगी.

Metro Time Change: 22 फरवरी को इन लाइन पर सुबह 3:30 बजे से चलेंगी मेट्रो, DMRC ने जारी की नई मेट्रो टाइमिंग
22 फरवरी को इन लाइन पर सुबह 3:30 बजे से चलेंगी मेट्रो

Metro Time Change: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए 22 फरवरी को खास व्यवस्था की गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कुछ मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें तय समय से पहले चलाने का फैसला लिया है. इस दिन यानी रविवार को चुनिंदा रूट्स पर मेट्रो सेवा सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी. सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेनें मिलेंगी. इसके बाद मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह ही चलेंगी.

Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रह सकते हैं बंद, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

इन रूट्स पर जल्दी मिल जाएगी ट्रेन

  • यह विशेष सुविधा येलो लाइन, ब्लू लाइन और वॉयलेट लाइन पर दी जाएगी. 
  • येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम की दिशा में ट्रेनें चलेंगी. 
  • ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर मेट्रो उपलब्ध रहेगी. 
  • वहीं, वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक यात्री सफर कर सकेंगे. 
  • बाकी सभी लाइनों पर रविवार का सामान्य टाइमटेबल लागू रहेगा.
क्यों हुआ समय में बदलाव?

इस बदलाव की वजह 'नई दिल्ली मैराथन 2026' है, जिसमें देशभर के कई नामी धावक हिस्सा लेंगे. यह आयोजन हर साल होता है और इसे नेशनल चैंपियनशिप के रूप में भी जाना जाता है. बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए मेट्रो को जल्दी शुरू किया जा रहा है, ताकि लोग समय पर आयोजन स्थल तक पहुंच सकें.

पहले भी बदला है टाइम

बता दें कि DMRC पहले भी बड़े आयोजनों के दौरान ऐसी व्यवस्था करता रहा है. इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर कुछ लाइनों पर सुबह 3 बजे से मेट्रो चलाई गई थी. उस दिन सुबह 6 बजे तक हर 15 मिनट में ट्रेन सेवा दी गई थी.

इधर, दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर भी तेजी से काम चल रहा है. मैजेंटा लाइन को सबसे आधुनिक कॉरिडोर बनाने की तैयारी है. विस्तार के बाद इस लाइन पर 65 स्टेशन और कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे. यह बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी और पूरी तरह ड्राइवरलेस मेट्रो कॉरिडोर के रूप में काम करेगी. फिलहाल इस लाइन पर कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास इंटरचेंज स्टेशन हैं.

कुल मिलाकर, दिल्ली मेट्रो न सिर्फ रोजाना लाखों लोगों को बेहतर सफर दे रही है, बल्कि बड़े आयोजनों के दौरान भी यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com