Petrol Storage Limit: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत में भी दिखने लगा है. कहीं गैस की कमी की खबर आ रही है तो कहीं पेट्रोल पंप लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही है. लोगों को डर बना हुआ है कि पेट्रोल खत्म हो जाएगा तो उनका कामकाज बंद हो जाएगा. इसके चलते कई लोग पेट्रोल अपने घर में स्टोर कर रहे हैं. हालांकि, सरकार की ओर साफ किया गया है कि पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है. सब सामान्य रूप से पहले की तरह ही मिलता रहेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कितना पेट्रोल रख सकते हैं और ज्यादा पेट्रोल रखने पर क्या होता है. चलिए आपको बताते हैं.
यह भी पढ़ें:- Ration Card Complaint: अब राशन से जुड़ी कोई भी समस्या? व्हाट्सएप से ही करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान
घर पर कितना पेट्रोल रख सकते हैं?
भारत में पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 (Petroleum Act 1934) और पेट्रोलियम नियम, 2002 (Petroleum Rules 2002) के तहत घर में पेट्रोल या डीजल को स्टोर करने के सख्त नियम हैं. सुरक्षा कारणों से घर में असीमित पेट्रोल नहीं रखा जा सकता. आप बिना किसी विशेष लाइसेंस के अपने घर या निजी परिसर में अधिकतम 30 लीटर तक ही पेट्रोलियम पदार्थ यानी पेट्रोल या डीजल स्टोर कर सकते हैं. इसे सुरक्षित कंटेनरों में रखना चाहिए, जैसे कि धातु (metal) का डिब्बा या मान्यता प्राप्त प्लास्टिक का कंटेनर आदि.
लिमिट से ज्यादा पेट्रोल रखने पर क्या होगा?घर पर लिमिट से ज्यादा पेट्रोल रखने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस के 30 लीटर से ज्यादा पेट्रोल स्टोर करता है, तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इसके लिए भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है. घर में ज्यादा मात्रा में पेट्रोल रखना आग और विस्फोट का बड़ा कारण बन सकता है, क्योंकि यह एक अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है. ऐसे में यह ज्यादा स्टोर करना कानूनी अपराध माना जाएगा.
पेट्रोल स्टोर करने के लिए किन बातों का रखें ध्यानवेंटिलेशन- पेट्रोल को हमेशा अच्छी हवादार जगह पर ही स्टोर करें
सुरक्षित स्थान- इसे कभी भी घर के अंदर (रहने वाले कमरे) या रसोई के पास न रखें. गैरेज या किसी अलग शेड में रखना सबसे सुरक्षित है
आग से दूर- जहां पेट्रोल रखा हो, वहां धुम्रपान न करें और न ही कोई चिंगारी वाली चीज जैसे हीटर आदि रखें
प्लास्टिक की बोतल- प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल न रखें, क्योंकि यह गल सकती है या उससे रिसाव हो सकता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं