Lucknow Metro QR Ticket Service: मेट्रो में सफर के लिए लखनऊ के यात्रियों को अब स्टेशन काउंटर की लाइन में लगकर टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) आज यानी 16 फरवरी से लखनऊ मेट्रो में QR टिकट सेवा शुरू करने जा रहा है. यात्री अब मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल तरीके से अपना मेट्रो टिकट घर बैठे ही बुक कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: आज से दौड़ेगी Udaipur - Asarva Vande Bharat Train, जानिए टिकट की कीमत से लेकर स्पीड तक, सभी जरूरी डिटेल्स
डिजिटल QR कोड के रूप में मिलेंगे टिकट (Digital QR Code Tickets in Lucknow Metro)
नए सिस्टम के तहत यात्री UPMRC के आधिकारिक मोबाइल ऐप, टिकट वेंडिंग मशीनों (TVMs) या टिकट काउंटरों से QR टिकट बुक कर सकेंगे. मोबाइल ऐप से लिए गए टिकट आपके फोन में डिजिटल QR कोड के रूप में मिलेंगे, जबकि पेपर QR टिकट आप स्टेशन के टिकट काउंटर या TVM मशीन से प्राप्त कर सकते हैं. QR टिकट वाले यात्री मेट्रो स्टेशन में पीले स्टिकर वाले AFC गेट पर अपना QR कोड स्कैन करके एंट्री और एक्जिट कर सकेंगे. ध्यान रखें, AFC गेट पर QR टिकट स्कैन करना एंट्री और एग्जिट, दोनों समय जरूरी होगा.
सभी स्टेशनों पर QR-इनेबल टिकट वेंडिंग मशीनें
लखनऊ मेट्रो सभी स्टेशनों पर QR-इनेबल टिकट वेंडिंग मशीनें लगा रही है. हर स्टेशन पर कम से कम एक QR वेंडिंग मशीन और एक QR-इनेबल टिकट काउंटर उपलब्ध होगा. इन मशीनों से यात्री UPI से पेमेंट भी कर सकेंगे. साथ ही, इन QR वेंडिंग मशीनों पर खास QR सपोर्ट स्टिकर लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को उन्हें पहचानने में आसानी हो.
यह भी पढ़ें: Banglar Yuva Sathi Yojna 2026: बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 1,500 प्रति महीना, जानिए क्या है यह योजना, कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं