विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करना होगा आसान, शुरू होने जा रहा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है. ये कॉरिडोर अब जल्द ही आम लोगों के लिए खोला जा सकता है. इसके शुरू होते ही लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करना होगा आसान, शुरू होने जा रहा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
सांकेतिक तस्वीर

Lucknow Kanpur Expressway News: अगर आप अक्सर लखनऊ और कानपुर के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है. यह प्रोजेक्ट लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. इसके शुरू होते ही लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. बता दें कि अभी सफर करने के लिए लोगों को NH-27 पर सफर करना पड़ता है जहां ट्रैफिक जाम और लंबी यात्रा जैसी समस्याएं होती हैं. लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बाद लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगा. आइए इस एक्सप्रेसवे के बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: वर्चुअल मेट्रो कार्ड क्या होता है? Metro से सफर करते हैं तो जान लें इसे कैसे बनाएं और कैसे करें इस्तेमाल

30 से 45 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मौजूदा कानपुर-लखनऊ हाईवे और उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे से सीधे जुड़ जाएगा. बता दें, कि अभी लखनऊ से कानपुर के बीच 94 किलोमीटर का सफर तय करने में अक्सर 2.5 से 3 घंटे लग जाते हैं, खासकर ट्रैफिक के समय. लेकिन यह नया एक्सप्रेसवे इस स्थिति को पूरी तरह बदल देगा. स्पीड की बात करें तो इस कॉरिडोर पर मैक्सीमम स्पीड लिमिट 120 किमी/घंटा होगी, जिससे लोग यह दूरी सिर्फ 30 से 45 मिनट में आसानी से तय कर सकेंगे.

6 लेन का एक्सप्रेसवे

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक नया 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है, जिसे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर के बीच सफर आसान करने के लिए तैयार किया गया है. यह करीब 63 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जो दोनों शहरों के बीच प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को जोड़ता है. इसके बनने से सफर न सिर्फ तेज होगा, बल्कि ट्रैफिक की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कितना होगा टोल?

नए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लिए NHAI टोल दरें तय कर दी हैं. लाइट कमर्शियल वाहन (LCV) के लिए एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 445 रुपये और आने-जाने का 670 रुपये होगा, जबकि बस और ट्रक के लिए एक तरफ 935 रुपये और रिटर्न 1,405 रुपये देना होगा. वहीं हेवी कमर्शियल वाहनों के लिए एक तरफ का टोल 1,020 रुपये और आने-जाने का 1,530 रुपये तय किया गया है.

कब शुरू हो सकता है एक्सप्रेसवे?

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को पहले 21 अप्रैल को शुरू किया जाना था, लेकिन बाद में इस तारीख में बदलाव कर दिया गया. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्सप्रेसवे को 24 मई को शुरू किया जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com