LPG Gas Booking Rules: खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के बीच देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लगातार कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच मंगलवार देर रात यह चर्चा तेज हो गई थी कि गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम फिर से बदल दिए गए हैं. कहा जा रहा था कि डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में ही बुकिंग कर पाएंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिन का नियम लागू होगा. इन खबरों से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी. हालांकि, अब सरकार ने इन सभी खबरों पर साफ-साफ स्पष्टीकरण दे दिया है.
यह भी पढ़ें- क्या अब 14 किलो के LPG सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस? जानिए सरकार ने क्या कहा
Press Information Bureau (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
सरकार के अनुसार, फिलहाल पहले से लागू नियम ही जारी रहेंगे. शहरी इलाकों में उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप लागू रहेगा. यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग 25 दिन बाद ही की जा सकती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है. गांवों में कनेक्शन का प्रकार (सिंगल या डबल सिलेंडर) मायने नहीं रखता, सभी के लिए 45 दिन का नियम समान रूप से लागू रहेगा.
पीआईबी ने यह भी स्पष्ट किया कि डबल सिलेंडर या उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अलग-अलग नए नियम लागू होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं. इस तरह की सूचनाएं केवल अफवाह हैं और आमजन इन पर भरोसा नहीं करें.
सरकार ने लोगों से खास अपील की है कि वे घबराकर गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें. पैनिक बुकिंग से सप्लाई चेन पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है. अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है.
Clarification: LPG Refill Booking Timings
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026
Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.
There is no change in LPG refill booking norms.
• Minimum gap between two refill bookings remains:
– 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp
इसलिए आम नागरिकों के लिए जरूरी है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें. सही जानकारी के लिए पीआईबी जैसे विश्वसनीय स्रोतों को फॉलो करना ही सबसे बेहतर तरीका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं