विज्ञापन

LPG Cylinder: घर में शादी या फंक्शन होने पर एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर कैसे लें? जान लें नए नियम

LPG Cylinder: अगर आपके घर शादी-ब्याह या कोई बड़ा फंक्शन है, तो आप एक्स्ट्रा गैस सिलेंडर ले सकते हैं. बस इसके लिए आपको पहले से आवेदन करना होगा. आइए जानते हैं इसका प्रोसेस-

LPG Cylinder: घर में शादी या फंक्शन होने पर एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर कैसे लें? जान लें नए नियम
LPG Cylinder: शादी के लिए एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर कैसे लें?

LPG Cylinder: शादी-ब्याह या घर के किसी बड़े फंक्शन की तैयारी में खाने-पीने की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चिंता होती है. ऐसे में अगर गैस सिलेंडर समय पर न मिले, तो पूरी तैयारी पर असर पड़ सकता है. इन दिनों खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित हो रही है. आम दिनों में एक सिलेंडर के लिए भी लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं शादी जैसे बड़े कार्यक्रमों में 8 से 10 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है. इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अस्थायी (टेम्परेरी) व्यवस्था शुरू की है. इसके तहत आप एक्स्ट्रा गैस सिलेंडर ले सकते हैं. यह सुविधा मुख्य रूप से कमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर के रूप में दी जाती है, ताकि घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल न हो.

कैसे करें आवेदन?

अगर आपके घर में शादी या बड़ा फंक्शन है, तो आपको पहले से आवेदन करना जरूरी है. इसके लिए आप-

  • अपनी नजदीकी गैस एजेंसी
  • जिला पूर्ति कार्यालय
  • या जिलाधिकारी कार्यालय

इनमें से किसी भी जगह संपर्क कर सकते हैं. समय पर आवेदन करने से आपको बिना परेशानी के सिलेंडर मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास सस्ते प्लॉट खरीदने का मौका, जानें कीमत, साइज और आवेदन प्रक्रिया

कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

एक्स्ट्रा सिलेंडर लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. जैसे-

  • शादी का निमंत्रण कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आवेदन पत्र

इन दस्तावेजों के आधार पर आपको अस्थायी कनेक्शन दिया जाएगा.

देनी होगी सिक्योरिटी मनी

कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए आपको सिलेंडर की कीमत के साथ सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी. अच्छी बात यह है कि कनेक्शन खत्म करने के बाद यह राशि आपको वापस मिल जाती है.

ऐसे में अगर आपके घर में शादी या कोई बड़ा कार्यक्रम होने वाला है, तो आखिरी समय का इंतजार न करें. पहले से आवेदन कर दें, ताकि आपका कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के आसानी से पूरा हो सके.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com