विज्ञापन

LIC AAO और AE मेन्स रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे, उन्हें अब अगले और आखिरी पड़ाव यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की तारीखों और कॉल लेटर की जानकारी जल्द ही LIC की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.

LIC AAO और AE मेन्स रिजल्ट 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें.

LIC AAO result 2025 out : LIC ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती 2025 के लिए मेन्स परीक्षा के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. अगर आपने भी इसकी मेन्स परीक्षा दी थी, तो अब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.   रिजल्ट कैसे चेक करना है, इसकी जानकारी हम आपको स्टेप बाय स्टेप दे रहे हैं.

LIC AAO result 2025 out:कैसा रहा अब तक का सफर?

LIC की इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत पिछले साल अगस्त 2025 में हुई थी. 841 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में देश भर से लाखों युवाओं ने आवेदन किया था. 3 अक्टूबर 2025 को हुई प्री परीक्षा (Prelims) को पास करने वाले उम्मीदवारों ने 8 नवंबर 2025 को मेन्स (Mains) की कठिन परीक्षा दी थी. अब करीब तीन महीने के इंतजार के बाद मेन्स का रिजल्ट जारी किया जा रहा है.

LIC AAO result 2025 out : अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर सबसे नीचे दिए गए 'Careers' लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां आपको 'Recruitment of AAO/AE 2025' का विकल्प दिखेगा, उस पर जाएं.
  • अब 'Mains Result' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें.

LIC AAO result 2025 out : इन पदों पर होनी है भर्ती

बता दें कि यह भर्ती कुल 841 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है. इसमें सबसे ज्यादा पद AAO (Generalist) और AAO (Insurance Specialist) के हैं. इसके अलावा सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए Assistant Engineer (AE) के पद भी शामिल हैं. CA, CS और लीगल फील्ड के माहिर लोगों के लिए भी इसमें खास जगह है.

आपको बता दें कि जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे, उन्हें अब अगले और आखिरी पड़ाव यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की तारीखों और कॉल लेटर की जानकारी जल्द ही LIC की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIC AAO Mains Result 2026, LIC AE Result Download, LIC Recruitment 2025, LIC AAO Generalist Merit List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com