विज्ञापन

10वीं पास महिलाओं के लिए LIC की खास स्कीम, हर महीने मिल सकता है 7000 रुपये तक का स्टाइपेंड

LIC Bima Sakhi Scheme : अगर आप 10वीं पास हैं और कमाई का कोई अच्छा मौका तलाश रही हैं, तो LIC की यह स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. इस योजना में महिलाओं को ट्रेनिंग के साथ हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाता है.

10वीं पास महिलाओं के लिए LIC की खास स्कीम, हर महीने मिल सकता है 7000 रुपये तक का स्टाइपेंड
एलआईसी के साथ जुड़ने का मौका.
फाइल फोटो

नई द‍िल्‍ली : अगर आप 10वीं पास हैं और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ कमाई का कोई मौका तलाश रही हैं, तो LIC की यह स्कीम आपके काम की हो सकती है. इस योजना में शामिल होने वाली महिलाओं को सिर्फ काम ही नहीं दिया जाता, बल्कि शुरुआती तीन साल तक हर महीने स्टाइपेंड भी मिलता है. खास बात यह है कि आवेदन के लिए ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट होना जरूरी नहीं है. 10वीं पास महिलाएं भी इससे जुड़ सकती हैं. यही वजह है कि पिछले कुछ समय में LIC बीमा सखी योजना की काफी चर्चा हो रही है.

कौन बन सकती है बीमा सखी

LIC बीमा सखी योजना में 18 से 70 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है, जो अपने इलाके में रहकर काम करना चाहती हैं. इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को लोगों तक बीमा की जानकारी पहुंचाने का काम दिया जाता है. वे बीमा योजनाओं के बारे में लोगों को बता सकती हैं और नई पॉलिसियां करवाने में मदद कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें पहले ट्रेनिंग भी दी जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेनिंग के साथ मिलेगा स्टाइपेंड

बीमा सखी बनने वाली महिलाओं को LIC की तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें उन्हें काम करने का तरीका, ग्राहकों से बातचीत और बीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाती है. इससे नई महिलाओं को काम समझने में आसानी होती है. योजना के तहत शुरुआती तीन साल तक स्टाइपेंड दिया जाता है. पहले साल 7,000 रुपये हर महीने, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलने का प्रावधान है. इसके अलावा पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलता है.  इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के समय उम्र से जुड़ा प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और 10वीं पास होने का प्रमाण पत्र देना पड़ सकता है. योजना से जुड़ी बाकी जानकारी LIC की वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें:-अब 2 फोन में चलेगा एक ही UPI अकाउंट! जानें UPI Circle फीचर का कैसे करें इस्तेमाल, सेटअप करना आसान

ये भी पढ़ें:-LPG चूल्हे के मुकाबले कितना बेहतर है एथेनॉल स्टोव? किचन का खर्च हो जाएगा आधा! जानें पड़ेगा कितना सस्ता

ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LIC, LIC Bima Sakhi, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com