विज्ञापन

Ladli Behna Yojana 35th Installment Released: लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, बैंक का मैसेज नहीं आया तो यहां करें चेक

Ladli Behna Yojana 35th Installment Released: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त आज 12 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी गई.

Ladli Behna Yojana 35th Installment Released: लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, बैंक का मैसेज नहीं आया तो यहां करें चेक
लाड़ली बहना योजना 35वीं किस्त जारी
file photo

Ladli Behna Yojana 35th Installment Released: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1500 रुपये सीधे ट्रांसफर कर दिए हैं. यह राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं के खाते में भेजी गई है. चलिए आपको बताते हैं अगर, आपको अभी तक बैंक का मैसेज नहीं आया, तो आप किस तरह लाड़ली बहना योजना का स्टेट्स चेक कर सकते हैं.

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त आज 12 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है. इससे पहले योजना की राशि में 1250 रुपये थी, जिसे सरकार ने बढ़ाते हुए 1500 रुपये प्रति माह कर दिया है.

1836 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बार कुल 1836 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर की है.

किसे मिलता है योजना का लाभ
  • मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता सहित)
  • आयु सीमा 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

लाड़ली बहना योजना स्टेटस कैसे चेक करें
  • सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" (Application and Payment Status) विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी 'लाड़ली बहना आवेदन नंबर' या 'सदस्य समग्र आईडी' दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरें और 'OTP भेजें' पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें.
  • 'खोजें' पर क्लिक करें. आपकी किस्त का स्टेटस (भुगतान की स्थिति) स्क्रीन पर आ जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com