विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए जरूरी खबर, अब 27 अगस्त तक चलेगी हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइम और स्टोपेज

सावन के महीने और आगामी त्योहारों के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हरिद्वार स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

कांवड़ियों के लिए जरूरी खबर, अब 27 अगस्त तक चलेगी हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइम और स्टोपेज
हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
file photo

सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काम की खबर है. रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. अब यह विशेष ट्रेन 27 अगस्त 2026 तक चलेगी, जिससे राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के हजारों यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

27 अगस्त तक चलेगी हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, सावन के महीने और आगामी त्योहारों के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा.

बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन (04811/04812) पहले सीमित अवधि के लिए संचालित की जा रही थी. अब इसकी जरूरत और यात्रियों की मांग को देखते हुए सेवा का विस्तार किया गया है. रेलवे ने ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया है, केवल संचालन अवधि बढ़ाई गई है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके.

ट्रेन नंबर 04811 (बाड़मेर-हरिद्वार)- यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होती है.

ट्रेन नंबर 04812 (हरिद्वार-बाड़मेर)- यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.

स्टोपेज- इस ट्रेन का ठहराव गोटन और मेड़ता रोड स्टेशन पर भी है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधी सुविधा मिलेगी.

रूट- यह ट्रेन राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, चूरू, सादुलपुर, हिसार और अन्य प्रमुख स्टेशनों से होकर हरिद्वार पहुंचेगी. वहीं वापसी यात्रा में भी यात्रियों को वही सुविधाएं मिलेंगी.

रेलवे के मुताबिक, सावन के समय हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बहुत बढ़ जाती है. ऐसे में अतिरिक्त फेरे शुरू करने का फैसला यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखकर लिया गया है. इससे कांवड़ियों और अन्य यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें:- मुंबई लोकल में एंट्री से सिक्योरिटी तक में बड़े बदलाव, 150 स्टेशनों पर लगेंगे चेहरा पहचानने वाले कैमरे, एंट्री पर भी सख्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Kanwar Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com